RR vs CSK: महेंद्र सिंह धोनी की जगह लेने को तैयार हैं ये 4 युवा खिलाड़ी, अंत के ओवरों में कर सकते हैं छक्कों की बारिश

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2026 में आज अपना पहला मुकाबला खेलने के लिए उतरने वाली है. जहां पर बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम गुवाहाटी में उनका सामना राजस्थान रॉयल्स की टीम से होगी. इस मुकाबले में दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी नहीं खेलने वाले हैं.

MS Dhoni
1 / 6
MS Dhoni

RR vs CSK: आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है. जहां पर दोनों ही टीमों के बीच टक्कर का मुकाबला देखने को मिल सकता है. सीएसके की टीम हालांकि इस मुकाबले से पहले कमजोर नजर आ रही है. फ्रेंचाइजी के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इस मुकाबले में इंजरी के कारण नहीं खेलने वाले हैं. 4 स्टार खिलाड़ी उनकी जगह लेने को तैयार हैं.

विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी 2 / 6

विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका को निभाने के लिए वैसे तो टीम में संजू सैमसन तैयार नजर आ रहे हैं. सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेलने वाले संजू को अभ्यास मैचों के समय विकेटकीपिंग करते हुए देखा गया है.

विज्ञापन

कार्तिक शर्मा

कार्तिक शर्मा3 / 6

भले ही संजू विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका में नजर आए, लेकिन अंत में आकर लंबे-लंबे छक्के मारने के लिए कार्तिक शर्मा को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. कार्तिक शर्मा को फ्रेंचाइजी ने 14.20 करोड़ की प्राइज मनी में खरीदा है.

उर्विल पटेल

उर्विल पटेल 4 / 6

पिछले सीजन सीएसके के लिए डेब्यू करने वाले उर्विल पटेल भी पहली ही गेंद से बड़ा शॉट खेलते हैं. ऐसे में उर्विल को पहले मैच में धोनी की जगह प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है. उर्विल का प्रदर्शन हाल के समय में अच्छा रहा है.

विज्ञापन

सरफराज खान

सरफराज खान 5 / 6

धोनी की जगह सरफराज खान को भी प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है. सरफराज भी हाल के समय में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं. हाल के समय में वो पहले से भी ज्यादा छक्के जड़ने लगे हैं. 

रामकृष्ण घोष

रामकृष्ण घोष6 / 6

मैच फिनिशर की भूमिका में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष को भी मौका मिल सकता है. घोष ने घरेलू क्रिकेट में गेंद और बल्ले दोनों के साथ कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही वो टीम में जगह नहीं बना सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन