IPL 2026 से पहले यश दयाल को लेकर RCB ने लिया बड़ा फैसला! क्या टीम का बनेंगे हिस्सा?

IPL 2026: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के तेज गेंदबाज यश दयाल को लेकर विवाद चल रहा था. उनके ऊपर 2 रेप के केस चल रहे हैं. ऐसे में आईपीएल 2026 से ठीक पहले उनको लेकर एक बार फिर से सवाल उठ रहे हैं. वो अभी तक टीम से नहीं जुड़े हैं.

Yash Dayal
1 / 6
Yash Dayal

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज यश दयाल के ऊपर 2 रेप केस चल रहे हैं. जिसमें एक मामला यूपी के गाजियाबाद की है, तो वहीं दूसरा मामला राजस्थान के जयपुर का है. दोनों ही केस चल रहे हैं, जिसके कारण ही हर कोई उनके विरोध में है. इस बीच आईपीएल 2026 से ठीक पहले उनको लेकर बड़ी अपडेट आई है. इसी के साथ फैंस के सवालों का जवाब भी मिल गया है.

विज्ञापन

आरसीबी ने शुरू की तैयारी

आरसीबी ने शुरू की तैयारी 2 / 6

आरसीबी की टीम ने आईपीएल 2026 की तैयारियां शुरू कर दी है. हालांकि उसके बाद भी अभी तक यश दयाल टीम के साथ नहीं जुड़े हैं. वो टीम के ट्रेनिंग कैंप से भी गायब नजर आ रहे हैं. ऐसे में फैंस भी बड़ा सवाल कर रहे हैं.

विज्ञापन

क्या यश दयाल हो गए हैं बाहर?

क्या यश दयाल हो गए हैं बाहर?3 / 6

फैंस का सवाल है कि क्या आरसीबी ने यश दयाल को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. टीम के बस पर बने ग्राफिक्स से भी उनकी तस्वीर गायब नजर आ रही है. हालांकि आरसीबी ने आधिकारिक रूप से यश दयाल को लेकर कुछ नहीं बोला है.

क्रिकेट से दूर हैं यश दयाल

क्रिकेट से दूर हैं यश दयाल4 / 6

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स की मानें तो यश दयाल ने अपने आप को क्रिकेट से दूर कर लिया है. वो अपने बचपन के कोच से भी बात नहीं कर रहे हैं. UPCA के एक अधिकारी ने बताया कि सितंबर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से उनके पास कॉल आया था, लेकिन वो दयाल के साथ संपर्क ही नहीं बना सके.

विज्ञापन

आरसीबी चाहती है यश दयाल से दूरी

आरसीबी चाहती है यश दयाल से दूरी 5 / 6

इसी रिपोर्ट की मानें तो शायद यश दयाल ने अपना नंबर ही बदल दिया है. दयाल कानूनी पचड़ों में ही फंसे हुए नजर आ रहे हैं. ऐसे में आरसीबी की टीम उनके साथ नहीं नजर आना चाहती है. उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल नहीं होना है.

यश दयाल का प्रदर्शन

यश दयाल का प्रदर्शन 6 / 6

यश दयाल आईपीएल 2024 से ही इस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हुए हैं. पिछले 2 सीजन में उन्होंने आरसीबी के लिए 29 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 28 विकेट अपने नाम किया है. टीम को जीत दिलाने में दयाल ने भी अहम भूमिका निभाई थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन