IPL 2026: मुंबई इंडियंस की डूबती नैया पार लगाएंगे रोहित शर्मा! इस मैच में हो सकती है 'हिटमैन' की धमाकेदार वापसी
Rohit Sharma: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस की नैया डूबती हुई नजर आ रही है. अब प्लेऑफ की राह उनके लिए मुश्किल हो गई है. इसी बीच MI के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. रोहित शर्मा जल्द ही मैदान पर वापसी कर सकते हैं.

Rohit Sharma: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस संघर्ष करती हुई नजर आ रही है. अब तक 7 मैचों में से उन्हें सिर्फ दो में जीत मिली है. रोहित शर्मा पिछले तीन मैचों से बाहर हैं. चोटिल होने के कारण हिटमैन को आराम दिया जा रहा है लेकिन अब उनकी मैदान पर वापसी को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है. वो मुंबई इंडियंस की डूबती हुई नैया पार लगाने के लिए अगले ही मैच में वापसी की तैयारियां कर रहे हैं. रिपोर्ट में उनके कमबैक को लेकर अच्छी खबर आई है.
रोहित शर्मा की वापसी पर बड़ा अपडेट
2 / 6रोहित शर्मा की वापसी का हर एक फैन को इंतजार है. क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि रोहित शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 अप्रैल को होने वाले मैच में वापसी करते नजर आएंगे. इस मुकाबले का आयोजन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा.
कब चोटिल हुए थे रोहित शर्मा?
3 / 6रोहित शर्मा को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 12 अप्रैल को हुए महामुकाबले में चोट आई थी. बल्लेबाजी करते हुए उन्हें हैमस्ट्रिंग में खिंचाव महसूस हुआ. इसी वजह से वो रिटायर होकर मैदान से बाहर चले गए. बताया गया था कि रोहित कुछ मैच नहीं खेलेंगे.
वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे रोहित शर्मा
4 / 6रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि रोहित शर्मा अभी अपनी फिटनेस को लेकर मुंबई इंडियंस के ट्रेनर्स और कोच के साथ मिलकर मेहनत कर रहे हैं. टीम मैनेजमेंट को संकेत मिल रहे हैं कि रोहित अब वापसी के लिए पूरी तरह फिट होने के करीब हैं.
रोहित शर्मा का IPL 2026 में अब तक प्रदर्शन
5 / 6रोहित शर्मा ने IPL 2026 की शुरुआत धुआंधार अर्धशतक के साथ की थी. एक समय पर उनके पास ऑरेंज कैप भी थी. रोहित ने अब तक 4 मैच खेले हैं और वो 137 रन बनाने में सफल हुए हैं.
MI को वापसी के लिए जीत की दरकार
6 / 6मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल होती हुई नजर आ रही है. अब तक 7 मैचों में उन्हें सिर्फ 2 जीत मिली हैं. अब बचे हुए 7 मुकाबलों में से MI को कम से कम 6 मैच जीतने होंगे, तभी वो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर पाएंगे.



















