IPL 2026: GT के खिलाफ ऐसी होगी दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11! लगातार दो जीत के बावजूद करेंगे बदलाव?
Delhi Capitals Possible Playing 11: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स का अगला मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ 8 अप्रैल यानी आज होने वाला है. इस मैच में दिल्ली की प्लेइंग 11 पर सभी की नजर है. आइए जानते हैं कि DC कोई बदलाव करेगी, या नहीं.

Delhi Capitals Possible Playing 11: IPL 2026 का 14वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. दिल्ली कैपिटल्स को अपने शुरुआती दोनों मैचों में जीत मिली है, वहीं गुजरात टाइटंस पहली जीत की तलाश में है. दिल्ली का लक्ष्य जीत दर्ज करके पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आना होगा. सभी के मन में सवाल है कि जीत के बावजूद दिल्ली प्लेइंग 11 में कोई बदलाव करेगी या नहीं. ऐसा लग रहा है कि कप्तान अक्षर पटेल विनिंग कॉम्बिनेशन नहीं बदलना चाहेंगे. आइए दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.
राहुल-निसांका करेंगे ओपनिंग
2 / 7केएल राहुल और पथुम निसांका ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं. राहुल के लिए अब तक IPL 2026 बेहद निराशाजनक साबित हुआ है. अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ वो फॉर्म में वापस लौटने की कोशिश करेंगे. निसांका पिछले मैच में अच्छे टच में नजर आए थे, लेकिन उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी.
मिडल ऑर्डर में बड़े-बड़े नाम
3 / 7दिल्ली कैपिटल्स के पास मिडल ऑर्डर में नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर जैसे ताबड़तोड़ बल्लेबाज हैं. नीतीश राणा अब तक रन नहीं बना पाए हैं और उनके पास गुजरात टाइटंस के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने का मौका होगा. फैंस की नजर पिछले दो मैचों के हीरो समीर रिजवी पर भी है.
DC के पास हैं दो तगड़े ऑलराउंडर्स
4 / 7दिल्ली कैपिटल्स के पास ऑलराउंडर्स के रूप में अक्षर पटेल और विप्रज निगम हैं. दोनों ही स्पिन गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी का भी विकल्प प्रदान करते हैं.
कैसा होगा गेंदबाजी अटैक?
5 / 7दिल्ली कैपिटल्स के पास गेंदबाजी अटैक में कुलदीप यादव, मुकेश कुमार और लुंगी एनगिडी का विकल्प मौजूद है. तीनों ही बेहतरीन फॉर्म में हैं और अब गुजरात टाइटंस की मुश्किलें बढ़ाना चाहेंगे.
कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?
6 / 7दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में टी नटराजन का उपयोग कर सकती है. अगर DC पहले गेंदबाजी करती है, तो नटराजन प्लेइंग 11 में हो सकते हैं और समीर रिजवी इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आ सकते हैं.
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11
7 / 7पथुम निसांका, केएल राहुल (wk), नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (c), विप्रज निगम, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी. (इम्पैक्ट प्लेयर: टी नटराजन)



















