DC vs GT: डेविड मिलर ने नहीं लिया सिंगल तो भड़क उठे क्रिकेट एक्सपर्ट, सोशल मीडिया पर खड़े किए सवाल

IPL 2026 DC vs GT: डेविड मिलर की एक गलती के चलते दिल्ली कैपिटल्स की टीम को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में अपने ही घर पर हार का सामना करना पड़ा है. मिलर की इस गलती पर सोशल मीडिया पर क्रिकेट एक्सपर्ट के रिएक्शन सामने आ रहे हैं.

jacket (39)
1 / 7

DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स की टीम को गुजरात के खिलाफ मैच में 1 रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा है. डेविड मिलर की एक गलती के चलते डीसी को इस मैच में हार मिली है. उनके पास शानदार मौका था कि वो दिल्ली को इस हार से बचा सकते थे लेकिन उनसे एक चूक हो गई, जिसका खामियाजा दिल्ली को मैच में हार के चुकाना पड़ा. मिलर की इस गलती को लेकर सोशल मीडिया पर क्रिकेट एक्सपर्ट के रिएक्शन सामने आ रहे हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि किसने क्या कहा है.

विज्ञापन

चोटिल मिलर ने खेली जुझारू पारी

चोटिल मिलर ने खेली जुझारू पारी2 / 7

दिल्ली के लिए बल्लेबाजी करते हुए मिलर जब 12 रनों के स्कोर पर खेल रहे थे तो उनकी उंगली में चोट लग गई, जिसके चलते उनको मैदान से बाहर जाना पड़ा. इसके बाद टीम की जरूरत को देखते हुए वो दोबारा मैदान पर लौटे और उन्होंने 20 गेंदों में 41 रनों की शानदार पारी खेली.

विज्ञापन

आकाश चोपड़ा ने बताया खराब फैसला

आकाश चोपड़ा ने बताया खराब फैसला3 / 7

आकाश चोपड़ा ने डेविड मिलर के सिंगल नहीं लेने को खराब फैसला करार दिया. उन्होंने लिखा, “ऐसा हमेशा नहीं होता कि जिस मैच में 420 रन बने और वो खराब फैसले पर खत्म हो. मिलर अगर सिंगल लेते तो सुपर ओवर होता. कुलदीप सिंगल ले सकते हैं यहां तक की आखिरी गेंद पर चौका भी लगा सकते हैं.”

इरफान पठान ने भी पूछा सवाल

इरफान पठान ने भी पूछा सवाल4 / 7

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने भी डेविड मिलर के इस फैसले को सही नहीं ठहराया. उन्होंने ने भी इसको लेकर एक्स पर लिखा, “आपने रन क्यों नहीं भागा?”

विज्ञापन

हर्षा भोगले ने भी मिलर को बताया गलत

हर्षा भोगले ने भी मिलर को बताया गलत5 / 7

क्रिकेट एक्सपर्ट हर्षा भोगले ने इसको लेकर लिखा, “ये डिबेट लंबी चलेगी. 2 गेंदों में 2 रन चाहिए थे. सिंगल लेना चाहिए था जो कि सुपर ओवर पक्का करता या फिर आप अपने आप को आखिरी गेंद पर बाउंड्री के लिए बैक करेंगे. खराब से खराब स्थिति में सिंगल लेंगे? ये सब बाते करना आसान होगा लेकिन मुझे लगता है कि सिंगल ऑन था.”

कैफ ने बताई मिलर की गलती

कैफ ने बताई मिलर की गलती6 / 7

मोहम्मद कैफ ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “डेविड मिलर को सिंगल लेना चाहिए था. खराब से खराब स्थिति में भी अगर कुलदीप आउट हो जाते तो मैच टाई हो जाता. सुपर ओवर में भी दिल्ली ही आगे रहती.”

विज्ञापन

जाफर ने भी खड़ा किया सवाल

जाफर ने भी खड़ा किया सवाल7 / 7

भारत के लिए खेल चुके वसीम जाफर ने भी इस मामले में कदम रखा. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “मिलर ने 19.5 पर सिंगल क्यों नहीं लिया?”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन