CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स की टीम को जीत दिला सकते हैं ये 5 खिलाड़ी, पिछले मुकाबले में हो गए थे फेल
CSK vs PBKS: आईपीएल 2026 का 7वां मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाने वाला है. जहां पर चेन्नई सुपर किंग्स के सामने पंजाब किंग्स की बड़ी चुनौती है. इस मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स की टीम बहुत ज्यादा मजबूत नजर आ रही है. जिसके कारण ही वो जीत के दावेदार हैं.

CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स की टीम ने आईपीएल 2026 में अपना पहला मुकाबला जीत लिया है. फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली जीत की लय को अब चेन्नई में भी बरकरार रखना चाहेगी. इस टीम के पास कई मैच विनर खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. ऐसे में इस टीम के पास जीत दर्ज करने का अच्छा मौका है. सीएसके के खिलाफ इस मुकाबले में पंजाब के ये 5 खिलाड़ी कमाल कर सकते हैं.
प्रियांश आर्या
2 / 6सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या पिछले मुकाबले में फेल हो गए थे, लेकिन इस बार वो कमबैक कर सकते हैं. सीएसके के खिलाफ ही उन्होंने पिछले सीजन में कमाल की पारी खेली थी. ऐसे में एक बार फिर से वो अपने बल्ले का जादू दिखा सकते हैं.
श्रेयस अय्यर
3 / 6कप्तान श्रेयस अय्यर भी गुजरात टाइटंस के खिलाफ अच्छी पारी नहीं खेल पाए थे. ऐसे में वो चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. अय्यर भी चेन्नई की पिच पर कमाल रखने का दमखम रखते हैं.
मार्कस स्टोइनिस
4 / 6ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस पिछले मुकाबले में अपनी छाप नहीं छोड़ सके थे. ऐसे में उनके पास आईपीएल में खुद को दोबारा साबित करने का अच्छा मौका है. स्टोइनिस ने पिछले मुकाबले में बहुत ही खराब शॉट खेला था.
अर्शदीप सिंह
5 / 6तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भी पिछले मुकाबले में निराश किया था. आखिरी ओवर तो उन्होंने 11 गेंदों का फेंका था. ऐसे में चेन्नई की पिच पर वो कमबैक करना चाहेंगे. अर्शदीप बैक टू बैक मैच में बहुत कम ही खराब प्रदर्शन करते हैं.
शशांक सिंह
6 / 6मैच फिनिशर शशांक सिंह गुजरात के खिलाफ अच्छा नहीं कर पाए थे. शशांक सिंह के पास चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करके धमाकेदार कमबैक करने का बहुत अच्छा मौका है.



















