IPL 2026 में ये 5 भारतीय तेज गेंदबाज ले सकते हैं आकाशदीप की जगह, रहाणे-नायर जल्द लेंगे बड़ा फैसला

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम फिलहाल बहुत ही मुश्किलों में नजर आ रही है. फ्रेंचाइजी अपने स्टार तेज गेंदबाजों की इंजरी से बहुत ज्यादा परेशान है. अब इस लिस्ट में आकाशदीप का नाम भी शामिल हो गया है. फ्रेंचाइजी अब उनके रिप्लेसमेंट की तलाश कर रही है.

Akashdeep
1 / 6
Akashdeep

IPL 2026: केकेआर की टीम ने आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में बहुत अच्छा किया था. जिसके बाद उनके कमबैक की सभी उम्मीद लगा रहे थे, लेकिन बैक टू बैक इंजरी ने उन्हें बहुत ज्यादा परेशान कर दिया है. अब आकाशदीप भी लगभग आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. ऐसे में फ्रेंचाइजी उनके रिप्लेसमेंट की तलाश में लगी हुई है. फिलहाल इस रेस में 5 नाम नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

सिमरजीत सिंह

सिमरजीत सिंह 2 / 6

सीएसके और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके सिमरजीत सिंह आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे. हालांकि उनके अनुभव को देखते हुए फ्रेंचाइजी उन्हें आकाशदीप की जगह टीम में जगह दे सकती है.

विज्ञापन

आकाश माधवाल

आकाश माधवाल3 / 6

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके आकाश माधवाल भी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे. आकाश डेथ ओवरों में भी प्रभावी साबित हो सकते हैं. ऐसे में केकेआर की फ्रेंचाइजी उन्हें अपने साथ जोड़ सकती है.

कमलेश नागरकोटी

कमलेश नागरकोटी4 / 6

दिल्ली कैपिटल्स और सीएसके के साथ ही साथ कमलेश नागरकोटी केकेआर के लिए भी आईपीएल में खेल चुके हैं. ऐसे में फ्रेंचाइजी एक बार फिर से नागरकोटी की तरफ मुड़ सकता है. नागरकोटी का हेड कोच अभिषेक नायर के साथ अच्छा जुड़ाव भी है. 

विज्ञापन

राजवर्धन हैंगरगेकर

राजवर्धन हैंगरगेकर 5 / 6

लखनऊ सुपरजायंट्स और सीएसके के लिए आईपीएल में खेल चुके राजवर्धन हैंगरगेकर भी इस रेस में नजर आ रहे हैं. राजवर्धन ने भी आईपीएल में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है. ऐसे में वो आकाशदीप का अच्छा रिप्लेसमेंट हो सकते हैं.

मनी ग्रेवाल

मनी ग्रेवाल 6 / 6

दिल्ली प्रीमियर लीग में कमाल का प्रदर्शन करके मनी ग्रेवाल ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया था. कई टीमों के लिए उन्होंने ट्रायल भी दिया था.  हालांकि उसके बाद भी वो अनसोल्ड रहे थे. ऐसे में अब उन्हें रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन