IPL 2026: इस मैच में वापसी करेंगे एमएस धोनी! सामने आए 'थाला' के कमबैक से जुड़े 5 नए अपडेट्स

MS Dhoni Return Update: IPL 2026 में फैंस CSK के स्टार बल्लेबाज एमएस धोनी की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. धोनी की वापसी को लेकर अब कुछ नए अपडेट सामने आए हैं.

MS Dhoni (17)
1 / 6

MS Dhoni Return Update: एमएस धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हो गए हैं और IPL में ही खेलते हैं. हालांकि, इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अब तक एमएस धोनी एक्शन में नजर नहीं आए हैं. चोटिल होने के कारण वो मैदान से बाहर थे. अब उनकी वापसी को लेकर कुछ बड़े अपडेट सामने आए हैं और यह भी संकेत मिल गए हैं कि थाला किस मैच में कमबैक करेंगे.

विज्ञापन

एमएस धोनी की चोट पर क्या अपडेट?

एमएस धोनी की चोट पर क्या अपडेट?2 / 6

एमएस धोनी को IPL 2026 की शुरुआत से पहले काफ स्ट्रेन हुआ था. इसी वजह से वो एक्शन से दूर हो गए थे. बताया गया था कि वो दो हफ्तों के लिए बाहर हुए हैं लेकिन उनकी रिकवरी में उम्मीद से अधिक समय लग रहा है. अब रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि धोनी पूरी तरह फिट हो चुके हैं.

विज्ञापन

एक घंटे तक किया अभ्यास

एक घंटे तक किया अभ्यास3 / 6

धोनी पूरी तरह फिट हो चुके हैं और इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने MI के खिलाफ मैच से पहले नेट्स सेशन में एक घंटे तक अभ्यास किया. उन्होंने अपनी बल्लेबाजी पर काम किया. धोनी साफ तौर पर दोबारा टच में आने की कोशिश कर रहे हैं.

विकेटकीपिंग भी की शुरू

विकेटकीपिंग भी की शुरू4 / 6

चोटिल होने के बाद सवाल था कि एमएस धोनी विकेटकीपिंग करेंगे या बतौर फील्डर मैदान पर उतरेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक एमएस धोनी ने विकेटकीपिंग का भी अभ्यास शुरू कर दिया है. उन्होंने सरफराज अहमद और उर्विल पटेल के साथ मिलकर 40 मिनट तक विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस की.

विज्ञापन

CSK के गेंदबाजों के साथ किया अभ्यास

CSK के गेंदबाजों के साथ किया अभ्यास5 / 6

एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों के साथ थ्रोडाउन अभ्यास भी किया. साधारण विकेटकीपिंग प्रैक्टिस के साथ-साथ थाला ने अपने सभी गेंदबाजों की गेंदों को कलेक्ट किया. यह बड़े संकेत देता है कि धोनी मैदान पर बतौर विकेटकीपर वापसी करेंगे और संजू सैमसन फील्डर के तौर पर खेलेंगे.

MI के खिलाफ करेंगे कमबैक!

MI के खिलाफ करेंगे कमबैक!6 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ 23 अप्रैल को होने जा रहा है. इस बड़े मुकाबले का आयोजन वानखेड़े स्टेडियम में होगा. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक एमएस धोनी का कमबैक MI के खिलाफ महामुकाबले में होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन