IND vs ENG: क्या बारिश की वजह से रद्द हो जाएगा पांचवां टी-20 मैच? जाने कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पांचवां मुकाबला 11 जुलाई को खेला जाएगा. इस मैच में मौसम का हाल कैसा रहेगा? आइए एक नजर डालते हैं.

IND vs ENG
1 / 6
IND vs ENG

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. पहला मैच बारिश की वजह से धुल चुका है. इसके अलावा दूसरा, तीसरा और चौथा टी-20 मैच इंग्लैंड ने अपने नाम करते हुए सीरीज पर कब्जा जमा लिया है. अब सीरीज का आखिरी मुकाबला 11 जुलाई को खेला जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है?  

विज्ञापन

साउथैम्प्टन में कैसा रहेगा मौसम?

साउथैम्प्टन में कैसा रहेगा मौसम?2 / 6

11 जुलाई को भारत और इंग्लैंड की टीम साउथैम्प्टन के द रोज बाउल स्टेडियम में पांचवां मैच खेलने के लिए उतरेंगी. भारत के लिए ये मुकाबला इज्जत बचाने के लिए अहम है, जबकि इंग्लैंड सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी.

विज्ञापन

क्या बारिश डालेगी खलल?

क्या बारिश डालेगी खलल?3 / 6

11 जुलाई को साउथैम्प्टन के मौसम का तापमान 31 डिग्री औसतन रहेगा. बारिश होने के आसार 0 प्रतिशत हैं, जबकि नमी 45 फीसदी रहेगी. इसके अलावा हवा 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली है. दिन भर धूप खिली रहेगी और बारिश होने के कोई भी आसार नहीं हैं. ऐसे में मुकाबले पर बारिश का साया नहीं रहेगा.

कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड?

कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड?4 / 6

साउथैम्प्टन के द रोज बाउल स्टेडियम में भारतीय टीम ने अब तक 1 टी-20 मैच ही खेला है. अच्छी बात ये है कि भारत ने इस मुकाबले को अपने नाम किया है. ये मुकाबला साल 2022 में खेला गया था.

विज्ञापन

बदल गया मैच का समय

बदल गया मैच का समय5 / 6

इस मैच का समय भी बदल गया है. भारतीय समयानुसार ये मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि चौथा मैच भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू हुआ था. ऐसे में अब भारतीय फैंस को देर रात तक जागने की जरूरत नहीं है.

भारत कब जीतेगी पहला मैच?

भारत कब जीतेगी पहला मैच?6 / 6

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम ने अब तक 6 मैच खेले हैं. हालांकि अय्यर अब तक जीत का खाता नहीं खोल पाए हैं. आयरलैंड के खिलाफ भी भारतीय कप्तानी में उन्हें 2-0 से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद इंग्लैंड में भी उनकी अगुवाई में भारतीय टीम 3-0 से हार गई है. अब देखना होगा कि भारतीय टीम अय्यर की कप्तानी में पहला मैच कब जीतेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन