IND vs ENG: तीसरे T20 में युवराज सिंह का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी, बल्ले से मचा रहे हैं धमाल

IND vs ENG: टीम इंडिया में एंट्री के बाद वैभव सूर्यवंशी 3 मुकाबले में बेंच पर बैठे. जिसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में उनको डेब्यू करने का मौका दिया. जहां पर पहले मुकाबले में वो सिर्फ 14 रन ही बना सके थे. ऐसे में तीसरे मुकाबले में वो बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं.

Vaibhav Sooryavanshi
1 / 6
(Pic Credit- AI Generated) दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी के मुकाबलों का होगा लाइव प्रसारण

IND vs ENG: टीम इंडिया के उभरते हुए यंग स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. सभी फैंस और क्रिकेट पंडित इंग्लिश सरजमीं पर भी वैभव का जलवा देखना चाहते हैं. डेब्यू मैच में सूर्यवंशी ने 2 गगनचुंबी छक्के जड़कर अपनी झलक दिखाई थी. ऐसे में सभी को उम्मीद है कि तीसरे टी-20 मैच में सूर्यवंशी का बल्ला रनों की बारिश करके दिग्गज युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ सकता है. (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं नजरें

वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं नजरें 2 / 6

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू किया. उस समय उनके चेहरे पर डेब्यू मैच का दबाव नजर आ रहा था. ऐसे में फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि सूर्यवंशी तीसरे टी-20 मैच में अपने तूफानी अंदाज में ही बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे. (Pic Credit- AI Generated) 

विज्ञापन

सूर्यवंशी तोड़ना चाहेंगे युवराज सिंह का रिकॉर्ड

सूर्यवंशी तोड़ना चाहेंगे युवराज सिंह का रिकॉर्ड 3 / 6

टी-20 फॉर्मेट में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड भारतीय दिग्गज युवराज सिंह के नाम दर्ज हैं. युवराज सिंह ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था. अब वैभव सूर्यवंशी इस रिकॉर्ड को तोड़ना चाहेंगे. (Pic Credit- AI Generated) 

हाल में ही सूर्यवंशी ने मचाया था धमाल

हाल में ही सूर्यवंशी ने मचाया था धमाल 4 / 6

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने हाल में ही इंडिया ए के लिए खेलते हुए श्रीलंका के खिलाफ 11 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया था. ऐसे में अगर वो इंग्लिश टीम के खिलाफ भी लय में नजर आए, तो ये कारनामा दोहरा करके युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. (Pic Credit- AI Generated) 

विज्ञापन

पहली गेंद से अटैक करते हैं सूर्यवंशी

पहली गेंद से अटैक करते हैं सूर्यवंशी  5 / 6

बहुत ही कम समय में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है. वैभव सूर्यवंशी पहली ही गेंद से अटैक करते हुए नजर आते हैं. जिसके कारण ही उनके खिलाफ गेंदबाज पहली बॉल से दबाव में नजर आते हैं. (Pic Credit- AI Generated) 

अभिषेक शर्मा देंगे वैभव का साथ

अभिषेक शर्मा देंगे वैभव का साथ6 / 6

दूसरे छोर पर वैभव सूर्यवंशी को अभिषेक शर्मा का साथ मिलने वाला है. ऐसे में वैभव के ऊपर इस मुकाबले के दौरान कोई दबाव नहीं रहने वाला है. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी इंग्लिश टीम के खिलाफ खुलकर खेल सकते हैं.  (Pic Credit- AI Generated) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन