IND vs ENG: बीच सीरीज BCCI ने इन 7 खिलाड़ियों को किया टीम इंडिया से बाहर, खतरे में आया टी-20 करियर

IND vs ENG: मौजूदा समय में टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है. जहां पर अभी तक 2 मुकाबले ही हुए हैं. इस बीच बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया है. जहां पर स्क्वाड से 7 खिलाड़ी बाहर हुए हैं.

Team India
1 / 8
Pic Credit- AI Generated

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल बदलाव के दौर से गुजर रही है. टी-20 टीम में भी अब वो नजर आ रहा है. टीम इंडिया मौजूदा समय में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेल रही है. जहां पर पहले 2 मैचों के बाद टीम इंडिया सीरीज के बाद 0-1 से पीछे चल रही है. जिसके कारण ही जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए जब टीम इंडिया का ऐलान हुआ, तो उसमें 7 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

संजू सैमसन

संजू सैमसन 2 / 8

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने सिर्फ 3 मैचों में ही खराब प्रदर्शन किया, तो चयनकर्ताओं ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है. उनकी जगह टीम में अब विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को मौका दिया गया है.  (Pic Credit- Indian Cricket team Instagram) 

विज्ञापन

अक्षर पटेल

अक्षर पटेल3 / 8

स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल को भी टीम से बाहर कर दिया गया है. अक्षर पटेल हाल के समय में बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. जिसके कारण ही अब मैच फिनिशर के तौर पर रिंकू सिंह की टीम में वापसी कराई गई है. (Pic Credit- Indian Cricket team Instagram) 

अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंह 4 / 8

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी अब बाहर कर दिया गया है. हालांकि रिपोर्ट्स के मानें तो अर्शदीप सिंह को इस सीरीज के दौरान आराम दिया गया है. जिसके कारण ही अब उनकी जगह टीम में यश ठाकुर को मौका मिला है. (Pic Credit- Indian Cricket team Instagram) 

विज्ञापन

प्रसिद्ध कृष्णा

प्रसिद्ध कृष्णा 5 / 8

आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में प्रसिद्ध कृष्णा ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया था. जिसके बाद से पहले उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर किया और अब टीम से भी बाहर का रास्ता दिया गया है. उनकी जगह मयंक यादव की टी-20 टीम में वापसी हुई है.  (Pic Credit- Indian Cricket team Instagram) 

रवि बिश्नोई

रवि बिश्नोई 6 / 8

स्पिनर रवि बिश्नोई ने भी बहुत ही खराब प्रदर्शन करके इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा मुकाबला टीम इंडिया को हरा दिया था. जिसके कारण ही अब बिश्नोई को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. उनकी जगह टीम में किसी की भी एंट्री नहीं हुई है. (Pic Credit- Indian Cricket team Instagram) 

विज्ञापन

वाशिंगटन सुंदर

वाशिंगटन सुंदर 7 / 8

ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने भी आयरलैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही कृष्णा की तरह पहले उन्हें भी प्लेइंग 11 से बाहर किया गया. अब टीम से भी सुंदर बाहर हो गए हैं. उनकी जगह हर्ष दुबे को टीम में मौका मिला है.  (Pic Credit- Washington Sundar Instagram) 

हर्षित राणा

हर्षित राणा 8 / 8

स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा को चयनकर्ताओं ने आराम दिया है. राणा इंजरी के बाद लगातार खेलते हुए नजर आ रहे हैं. ऐसे में उनको आराम देकर मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने अशोक शर्मा को टीम में मौका दिया है. (Pic Credit- Indian Cricket team Instagram) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन