IND vs AFG: सुदर्शन OUT, पडिक्कल IN…अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
IND vs AFG: आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद टीम इंडिया अब 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलने वाली है. जिसके लिए 2 जून से शुभमन गिल की आर्मी तैयारी शुरू कर देगी. फिलहाल हेड कोच गौतम गंभीर भी बड़े दबाव में रहने वाले हैं.

IND vs AFG: टीम इंडिया अपनी अगली सीरीज अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने वाली है. इंडिया और अफगानिस्तान के बीच होने वाला एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला जाएगा. इसी मुकाबले से कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर की अग्निपरीक्षा भी शुरू होने वाली है. ऐसे में दोनों इस मुकाबले में टीम इंडिया की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरेंगे.
सलामी बल्लेबाज
2 / 6यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की जोड़ी ही अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में सलामी बल्लेबाजी करते हुए नजर आने वाले हैं. दोनों की खिलाड़ियों पर हालांकि इस मुकाबले में दबाव रहने वाली है.
मध्यक्रम
3 / 6बात मध्यक्रम की करें तो साई सुदर्शन की जगह देवदत्त पडिक्कल को मौका मिल सकता है. वहीं शुभमन गिल और ऋषभ पंत भी नजर आने वाले हैं. इन तीनों ही खिलाड़ियों को अपना प्रदर्शन और बेहतर करना होगा.
ऑलराउंडर
4 / 6तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में नीतीश कुमार रेड्डी का खेलना लगभग तय नजर आ रहा है. वहीं स्पिन ऑलराउंडर के रूप में वाशिंगटन सुंदर और हर्ष दुबे को मौका मिलने वाला है.
गेंदबाज
5 / 6गेंदबाजी की करें तो कुलदीप यादव की जगह प्लेइंग 11 में पहले से ही पक्की है. वहीं तेज गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की जोड़ी ही नजर आने वाली है. इन खिलाड़ियों के पास अपना रिकॉर्ड बेहतर करने का मौका होगा.
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 / 6यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज.



















