IND vs ENG: बर्मिंघम में डरा रहे हैं भारतीय टीम के आंकड़े, आखिरी बार एमएस धोनी की कप्तानी में मिली थी जीत

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा. हालांकि इस मैदान पर भारतीय टीम को आखिरी बार एमएस धोनी की अगुवाई में जीत मिली थी.

Cricket News - 2026-07-13T225422.554
1 / 6

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाने वाली है, जिसका पहला मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाएगा. हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई थी. इस सीरीज में भारतीय टीम को 0-4 से हार का सामना करना पड़ा था. वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिंघम में खेला जाएगा. लेकिन इस मैदान पर भारतीय टीम के आंकड़े डरा रहे हैं. Photo Source: X  

विज्ञापन

भारत का कैसा रहा है रिकॉर्ड?

भारत का कैसा रहा है रिकॉर्ड?2 / 6

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में अब तक 5 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान भारत ने 3 मैच जीते हैं, जबकि 2 मैच में हार का सामना करना पड़ा है. भारत ने इस मैदान पर आखिरी वनडे मैच साल 2019 में खेला था, जिसमें टीम इंडिया को 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. Photo Source: X

विज्ञापन

साल 2014 में मिली थी आखिरी जीत

साल 2014 में मिली थी आखिरी जीत3 / 6

भारत ने इस मैदान पर आखिरी जीत साल 2014 में दर्ज की थी. एमएस धोनी की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने एलिस्टर कुक की अगुवाई वाली इंग्लैंड को हराया था. यानी भारत ने इस मैदान पर आखिरी बार 14 साल पहले जीत दर्ज की थी. Photo Source: X

4 खिलाड़ियों ने की है कप्तानी

4 खिलाड़ियों ने की है कप्तानी4 / 6

ऐसे में अब शुभमन गिल के पास बड़ा चैलेंज रहने वाला है. क्या वह 14 साल का सूखा खत्म कर पाएंगे. ये बड़ा सवाल है. बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में अब तक 4 भारतीय मोहम्मद अजहरुद्दीन, राहुल द्रविड़, एमएस धोनी और विराट कोहली ने टीम इंडिया की कमान संभाली है. Photo Source: X

विज्ञापन

कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड

कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड5 / 6

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 110 वनडे मैच खेले गए हैं. भारत ने 61 मैच में जीत हासिल की है, जबकि 44 मुकाबले इंग्लैंड ने जीते हैं. 2 मैच टाई रहे हैं. इसके अलावा भारत ने इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 45 वनडे मैच खेले हैं. भारत को 18 मैच में सफलता मिल पाई है, जबकि 23 मैच में इंग्लैंड ने बाजी मारी है. 1 मैच टाई रहा है. Photo Source: X

1983 में मिली थी पहली जीत

1983 में मिली थी पहली जीत6 / 6

बता दें कि वनडे इंटरनेशनल में भारत को इंग्लैंड की सरजमीं पर इंग्लैंड के खिलाफ पहली जीत 22 जून 1983 को मिली थी. तब कपिल देव भारत के कप्तान थे. Photo Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन