IPL 2026 के बाद एमएस धोनी हो जाएंगे रिटायर! पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

MS Dhoni Future Predicted: एमएस धोनी 44 साल के हो चुके हैं और हर साल लगता है कि वो IPL से रिटायर हो जाएंगे. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि धोनी IPL 2026 के बाद संन्यास ले सकते हैं.

MS Dhoni (13)
1 / 6

MS Dhoni IPL Future Predicted: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स पर सभी की नजर है. उनके लिए पिछला सीजन खास नहीं रहा और अब वो IPL 2026 को यादगार बनाना चाहेंगे. एमएस धोनी पर सभी की नजर है. वो अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. हर साल लगता है कि धोनी रिटायर हो जाएंगे लेकिन वो फिर IPL का हिस्सा बनते हैं. फैंस हमेशा ही उन्हें खेलते हुए देखकर खुश हो जाते हैं. हालांकि, पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा को लगता है कि IPL 2026 के बाद धोनी रिटायर हो जाएंगे.

विज्ञापन

रॉबिन उथप्पा को लगता है कि धोनी रिटायर हो जाएंगे

रॉबिन उथप्पा को लगता है कि धोनी रिटायर हो जाएंगे2 / 6

रॉबिन उथप्पा ने जियोहॉटस्टार के शो में धोनी के फ्यूचर को लेकर बात की. उन्होंने कहा, 'एमएस धोनी का पीली जर्सी में IPL 2026 शायद आखिरी रह सकता है. मैं इस साल उन्हें मेंटर और खिलाड़ी की भूमिका में देख रहा हूं.'

विज्ञापन

किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे एमएस धोनी?

किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे एमएस धोनी?3 / 6

रॉबिन उथप्पा को लगता है कि एमएस धोनी नंबर 8 पर खेल सकते हैं. उन्होंने कहा, 'एमएस धोनी नंबर 7 पर शायद बल्लेबाजी नहीं करेंगे. वो नंबर 8 पर ही उतर सकते हैं. उन्हें पता है कि उनका सफर खत्म होने वाला है. ऐसे में वो खुद को टीम से दूर करने की कोशिश करेंगे.'

ऋतुराज गायकवाड़ को मौके देने की कही बात

ऋतुराज गायकवाड़ को मौके देने की कही बात4 / 6

संजू सैमसन के CSK में शामिल होने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ के कप्तान के रूप में भविष्य पर सवाल हैं. रॉबिन ने इस विषय पर बात करते हुए कहा, 'मुझे नहीं लगता कि CSK को संजू सैमसन को कप्तानी सौंपनी चाहिए. आपको ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान के रूप में सेटल होने का मौका देना चाहिए. वो 2024 से टीम संभाल रहे हैं. लोग कुछ भी कहें, लेकिन वो एमएस धोनी की परछाई से बाहर आ रहे हैं.'

विज्ञापन

'गायकवाड़ हुए फेल, तभी संजू को बनना चाहिए कप्तान'

'गायकवाड़ हुए फेल, तभी संजू को बनना चाहिए कप्तान'5 / 6

रॉबिन उथप्पा ने बताया कि अगर ऋतुराज अपना किरदार सही तरह से नहीं निभाते हैं, तब जाकर संजू को जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए. उन्होंने कहा, 'ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान के रूप में अपनी क्षमता दिखाने दीजिए. उन्हें कुछ साल देने होंगे. अगर वो फेल होते हैं, तो आपके पास संजू सैमसन हैं, जो कप्तानी संभाल सकते हैं.'

IPL 2026 में CSK का पहला मैच कब है?

IPL 2026 में CSK का पहला मैच कब है?6 / 6

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होने वाला है. दोनों के बीच 30 मार्च को गुवाहाटी में भिड़ंत होगी. CSK जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन