IPL 2026 के बीच हुआ इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का निधन, क्रिकेट जगत में पसरा मातम
आईपीएल 2026 के घमासान के बीच इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज कप्तान की मौत हो गई है. इस खबर के आने के बाद क्रिकेट जगत में मातम पसर गया है. इस खिलाड़ी ने अपने करियर में 40 हजार से ज्यादा रन बनाए थे.

भारत में आईपीएल 2026 का धूम धड़ाका जारी है. आए दिन दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज कप्तान माइक स्मिथ का निधन हो गया है. उन्होंने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. क्रिकेट जगत में शोक की लहर है.
92 साल की उम्र में निधन
2 / 6माइक स्मिथ ने इंग्लैंड के लिए 50 टेस्ट मैच में प्रतिनिधित्व किया. इस दौरान उन्होंने 25 टेस्ट मैच में देश की कप्तानी की. स्मिथ रग्बी यूनियन के भी इंटरनेशनल खिलाड़ी थे और उन्होंने 1956 में वेल्स के खिलाफ एक मैच में प्रतिनिधित्व किया था. ये भी पढ़ें: क्या गौतम गंभीर छीनेंगे सूर्यकुमार यादव से कप्तानी? टीम इंडिया के सिलेक्शन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा!
वारविकशायर ने की पुष्टि
3 / 6स्मिथ की काउंटी टीम वारविकशायर ने सोमवार को उनकी मौत की घोषणा की. साल 1958 में में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया था. इसके बाद साल 1972 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेला. ये भी पढ़ें: BCCI का मास्टर स्ट्रोक, खत्म होगा मोहम्मद शमी इंतजार! इस सीरीज से टीम इंडिया में हो सकती है वापसी
वारविकशायर ने क्या कहा?
4 / 6वारविकशायर ने माइक स्मिथ की मौत की खबर साझा करते हुए लिखा "वारविकशायर काउंटी क्रिकेट क्लब को 'बियर्स' के दिग्गज खिलाड़ी एमजेके स्मिथ के 92 वर्ष की आयु में निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ है." स्मिथ ने 1991 से 2003 के बीच वारविकशायर के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था.
50 टेस्ट मैच में प्रतिनिधित्व
5 / 6स्मिथ ने इंग्लैंड के लिए 50 टेस्ट मैच में 31.63 की औसत के साथ 2278 रन बनाए थे. उन्होंने 3 शतक के अलावा 11 अर्धशतक अपने नाम किए. इसके अलावा 637 फर्स्ट क्लास मैच में उन्होंने 41.84 की औसत के साथ 39832 रन बनाए थे. उन्होंने 69 शतक के अलावा 241 अर्धशतक अपने नाम किए थे.
घरेलू करियर भी शानदार
6 / 6इसके अलावा 140 लिस्ट A मैच में उन्होंने 27.48 की औसत के साथ 3106 रन बनाए थे. उन्होंने लिस्ट A में 15 अर्धशतक अपने नाम किए थे. उनका घरेलू करियर शानदार रहा था. उन्होंने सभी प्रारूपों में 40 हजार से ज्यादा रन भी बनाए.


















