FIFA ने ठुकराई ईरान की बड़ी मांग, युद्धविराम के बीच लिया गया बड़ा फैसला
ईरान अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव चरम पर है. हालांकि फिलहाल युद्धविराम हो गया है. लेकिन इसी बीच फीफा ने ईरान की बड़ी मांग को ठुकरा दिया है.

22 जून से फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत होने जा रही है. सभी टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. पहला मैच मेक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा. फीफा वर्ल्ड कप का ये 23वां संस्करण खेला जाएगा, जिसमें 48 टीमें हिस्सा लेंगी. हालांकि आगामी विश्व कप से पहले फीफा ने ईरान की बड़ी मांग को ठुकरा दिया है.
FIFA ने दिया झटका
2 / 6मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शाइनबाम ने पुष्टि की है कि फीफा ने ईरान के विश्व कप मैचों को संयुक्त राज्य अमेरिका से मेक्सिको में शिफ्ट करने के अनुरोध को ठुकरा दिया है. इससे पहले ईरान के फुटबॉल संघ ने पिछले महीने खेल की वैश्विक शासी निकाय से अपने खेलों को अमेरिका से बाहर शिफ्ट करने की मांग की थी.
कोई बदलाव नहीं होगा
3 / 6लेकिन अब फीफा ने कहा है कि विश्व कप के सभी मैच तय कार्यक्रम के अनुसार होंगे. इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. 28 फरवरी से ईरान अमेरिका और इजरायल के बीच जंग शुरू हुई थी.
जियानी इन्फेंटिनो कर चुके हैं मुलाकात
4 / 6फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने 31 मार्च को तुर्की में ईरानी फुटबॉल खिलाड़ियों, कोचों और अधिकारियों से मुलाकात की थी. लेकिन ईरान महासंघ ने अपने बयान में कहा था कि ईरान अमेरिका में होने वाले खेलों का "बहिष्कार" करेगा.
28 फरवरी को छिड़ी थी जंग
5 / 6अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर हमला कर दिया था, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में ईरान में मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैन्य ठीकानो और इजरायल पर सीधा हमला किया था.
लगभग 40 दिनों तक चली जंग
6 / 6हालांकि लगभग 40 दिन बाद यानी 8 अप्रैल को ईरान अमेरिका और इजरायल के बीच युद्धविराम हो गया. ईरान और अमेरिका के बीच बात चीत पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हुई थी. हालांकि इस बैठक का नतीजा नहीं निकला.



















