ENG vs IND: क्या बारिश के कारण रद्द हो जाएगा तीसरा T20I मैच? जानिए नॉटिंघम के मौसम का हाल

ENG vs IND, 3rd T20I Weather: भारत और इंग्लैंड के बीच अगला मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में होने जा रहा है. आज बारिश की संभावना है और मैच पर भी इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है. आइए मौसम के हाल पर एक नजर डालते हैं.

team india rain
1 / 6

ENG vs IND, 3rd T20I Weather: इंग्लैंड और भारत के बीच तीसरा T20I मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा. बारिश के कारण दोनों देशों के बीच पहला T20I मैच रद्द हो गया. दूसरे मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. अब अगले मैच में भारतीय टीम को जीत की सख्त जरूरत है. हालांकि, आज दिन बारिश की संभावना है और मैच का इस पर असर पड़ सकता है. आइए तीसरे T20I मुकाबले में मौसम के हाल पर एक नजर डालते हैं. (Image: instagram/indiancricketteam and AI Generated)

विज्ञापन

तीसरे T20I में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

तीसरे T20I में कैसा रहेगा मौसम का हाल?2 / 6

AccuWeather की रिपोर्ट के मुताबिक नॉटिंघम में सुबह आसमान बादलों से घिरा रहेगा और बारिश की संभावना 16% बताई जा रही है. तापमान इसी बीच 23 से 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. शाम में तापमान 17 डिग्री रह सकता है, वहीं बारिश की संभावना 2% है. (Image: instagram/indiancricketteam)

विज्ञापन

ट्रेंट ब्रिज की पिच का कैसा है मिजाज?

ट्रेंट ब्रिज की पिच का कैसा है मिजाज?3 / 6

ट्रेंट ब्रिज की पिच अमूमन बल्लेबाजों को सपोर्ट करती है. इस मैदान पर बल्लेबाजों को सही बाउंस मिलता है, इसी वजह से काफी रन बनते हैं. मैच के दौरान बादल छाए रहेंगे और तेज गेंदबाजों को शुरुआत में थोड़ी मदद मिल सकती है. (Image: Twitter/X )

कब शुरू होगा ENG vs IND मैच?

कब शुरू होगा ENG vs IND मैच?4 / 6

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा T20I मैच 6 जुलाई को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू होगा, जबकि 9:30 बजे टॉस के लिए दोनों कप्तान मैदान पर आएंगे. (Image: AI Generated)

विज्ञापन

कहां देख पाएंगे ENG vs IND मैच?

कहां देख पाएंगे ENG vs IND मैच?5 / 6

इंग्लैंड और भारत के बीच तीसरा T20I मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है. ऑनलाइन इसे जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा सकता है. (Image: Instagram/englandcricket)

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 116 / 6

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, सूर्यांश शेडगे/प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती. (Image: AI Generated)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन