'जंगल में शिकार करूंगा', Brock Lesnar ने WWE से रिटायरमेंट के बाद के प्लान का किया खुलासा

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर ने हाल ही में करोड़ों लोगों का दिल तोड़ा. उन्होंने कुछ दिन पहले रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. अब वो WWE टीवी पर एक्शन में दिखाई नहीं देंगे. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि वो अब क्या करेंगे. इसे लेकर खुद द बीस्ट ने बड़ा बयान दिया है.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

Brock Lesnar: हाल ही में WWE समरस्लैम का आयोजन हुआ था. वहां पर नाइट-1 में ब्रॉक लैसनर को ओबा फेमी के खिलाफ हैल इन ए सैल मैच में हार का सामना करना पड़ा था. दोनों के बीच खतरनाक टक्कर हुई थी. लैसनर ने इसके बाद फैंस को सलाम भी किया और फेमी को WWE का फ्यूचर बताया. लैसनर ने हाल ही में पैट मैकफी शो में कहा कि वो रिटायर हो गए हैं. उन्होंने साफ कर दिया कि वो अब एक्शन में नज़र नहीं आएंगे. लैसनर ने ये भी बताया कि वो अब आगे जाकर क्या करेंगे. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

लैसनर का करियर रहा शानदार

लैसनर का करियर रहा शानदार2 / 6

ब्रॉक लैसनर का WWE करियर शानदार रहा है. 2002 में उन्होंने WWE में एंट्री की थी. इसके बाद से ही उन्हें पुश दे दिया गया था. दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही. उन्होंने UFC में भी अपना दम दिखाया. UFC और WWE में वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले वो एकमात्र रेसलर हैं. फ्यूचर में उन्हें हॉल ऑफ फेम में जरूर शामिल किया जाएगा. उनके जैसी उपलब्धियां हासिल कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे लैसनर?

रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे लैसनर?3 / 6

पैट मैकफी शो में लैसनर ने बताया कि रिटायरमेंट के बाद वो क्या करने वाले हैं. उन्होंने कहा कि वो अपने बच्चों के साथ समय बिताएंगे और जंगल में शिकार करना पसंद करेंगे. लैसनर ने WWE सहित अन्य कंपनियों का भी शुक्रिया अदा किया. (Photo: WWE.com)

द बीस्ट ने क्या कहा?

द बीस्ट ने क्या कहा?4 / 6

लैसनर ने इंटरव्यू में कहा, “मैंने शिकार करने का प्लान बनाया है. मेरे दो बेटे हॉकी खेलते हैं. मैं उनके सपनों को सपोर्ट करूंगा. मेरी बेटी की नजर 2028 के ओलंपिक पर है. मैं बच्चों और जंगल में थोड़ा समय बिताऊंगा. मैं अब बस जिंदगी का मजा लेना चाहता हूं. मैंने पिछले दो दिन बिस्तर पर बिताए हैं." (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

लैसनर ने कहा धन्यवाद

लैसनर ने कहा धन्यवाद5 / 6

लैसनर ने आगे कहा, "मैं 49 साल का हूं. मैं अभी अभी घूमना-फिरना और चलना-फिरना चाहता हूं. मैं सभी का शुक्रगुजार हूं. ओबा फेमी बहुत बढ़िया थे. मैं WWE, TKO, डाना व्हाइट, UFC मिनेसोटा वाइकिंग्स, और यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा को धन्यवाद देता हूं. उन सभी का शुक्रिया करना चाहता हूं जिन्होंने मुझे मौका दिया." (Photo: WWE.com)

ओबा फेमी के साथ रही तगड़ी राइवलरी

ओबा फेमी के साथ रही तगड़ी राइवलरी6 / 6

ब्रॉक लैसनर की ओबा फेमी के साथ तगड़ी राइवलरी रही थी. मार्च 2026 में दोनों की दुश्मनी शुरू हुई. रेसलमेनिया में इनके बीच पहला मैच हुआ था. वहां पर लैसनर को पांच मिनट के अंदर हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद क्लैश इन इटली में लैसनर ने जीत हासिल की. वहीं समरस्लैम में हुए तीसरे मैच में लैसनर को हार प्राप्त हुई. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन