BAN vs PAK: बांग्लादेश के खिलाफ इन 5 पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने कराई बेइज्जती, बुरी तरह से हारी टीम

BAN vs PAK: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में बुरी तरह से हारने के बाद पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश के दौरे पर गई है. जहां पर टीम को 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. पहले मुकाबले में टीम के स्टार खिलाड़ियों ने बहुत ज्यादा निराश किया, जिसके कारण ही टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा.

ban vs pak
1 / 6
ban vs pak

BAN vs PAK: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम ढाका में खेला गया. जहां पर पाकिस्तान की टीम पहले 30.4 ओवरों में 114 रनों पर ही सिमट गई. जवाब में बांग्लादेश की टीम ने 15.1 ओवर में ही 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया. पहले वनडे में पाकिस्तान को मिली इस शर्मनाक हार का ठीकरा 5 स्टार खिलाड़ियों पर फूटा है.

विज्ञापन

साहिबजादा फरहान

साहिबजादा फरहान 2 / 6

टी-20 फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे साहिबजादा फरहान से टीम को बड़ी उम्मीदें थीं. बांग्लादेश के खिलाफ फरहान ने अपना वनडे फॉर्मेट में डेब्यू किया. मुकाबले में फरहान 38 गेंदों में सिर्फ 27 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए.

विज्ञापन

मोहम्मद रिजवान

मोहम्मद रिजवान 3 / 6

अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने भी बहुत ही निराशाजनक प्रदर्शन किया. पूर्व कप्तान रिजवान ने 20 गेंदों में सिर्फ 10 रन ही जोड़े. बीच के ओवरों में वो टीम को संभालने में नाकाम रहे. जिससे टीम को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा.

सलमान अली आगा

सलमान अली आगा 4 / 6

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की कप्तानी कर रहे सलमान अली आगा ने भी बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में बहुत ज्यादा निराश किया. सलमान अली आगा ने सिर्फ 5 रन ही जोड़े. जिसके बाद गेंद के साथ बिना विकेट लिए 2 ओवर में 12 रन दिए. 

विज्ञापन

हुसैन तलत

हुसैन तलत5 / 6

उभरते हुए खिलाड़ी हुसैन तलत भी बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में बुरी तरह से फेल हो गए. हुसैन तलत ने 13 गेंदों  में सिर्फ 4 रन ही बनाए. हुसैन बार-बार इंटरनेशनल स्टेज पर खुद को मिल रहे मौके का फायदा नहीं उठा पा रहे हैं. 

शाहीन शाह अफरीदी

शाहीन शाह अफरीदी 6 / 6

कप्तान शाहीन शाह अफरीदी से भी टीम को बड़ी उम्मीदें थीं. बल्ले से उन्होंने सिर्फ 4 रन ही बनाए. जिसके बाद गेंदबाजी में 5 ओवरों में 1 विकेट लेकर 35 रन लुटाए. जिस पिच पर बांग्लादेश तेज गेंदबाजों ने कमाल किया. वहीं शाहीन ने औसत दर्जे की गेंदबाजी की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन