SummerSlam 2026: WWE का अगला बड़ा इवेंट SummerSlam 2026 होने वाला है, जिसका आयोजन 1 और 2 अगस्त को होगा. हर साल इस इवेंट में चौंकाने वाली चीजें देखने को मिलती हैं. WWE में मौजूदा समय में बड़ी कहानियां चल रही हैं. विमेंस डिवीजन में भी बवाल मचा हुआ है. समर की सबसे बड़ी पार्टी के ऊपर सभी की नजरें टिकी हैं. वहां बड़े सरप्राइज मिल सकते हैं. WWE में आए दिन नए चैंपियन देखने को मिल रहे हैं. हर हफ्ते बदलाव किया जा रहा है. यहां हम WWE के नौ मौजूदा चैंपियंस के बारे में बात करेंगे जो SummerSlam 2026 से पहले अपना टाइटल गंवा सकते हैं.
कोडी रोड्स

2 / 7
SummerSlam 2026 से पहले कोडी रोड्स के अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हारने की संंभावनाएं बहुत ज्यादा हैं. वो गुंथर के खिलाफ बहुत जल्द टाइटल गंवा सकते हैं. द रिंग जनरल को एक बार फिर तगड़ा पुश दिया जा सकता है. कोडी की सैमी ज़ेन की वजह से हार हो सकती है. (Photo: WWE.com)
पेंटा

3 / 7
पेंटा के ऊपर भी हार का खतरा मंडरा रहा है. वो जल्द ही इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप हार सकते हैं. रुसेव और ईथन पेज उनके पीछे पड़े हैं. इसके अलावा चैड गेबल भी अब स्टोरी में आ गए हैं. आगे जाकर मामला कुछ भी हो सकता है. समरस्लैम 2026 से पहले पेंटा को झटका लग सकता है. (Photo: WWE.com)
ब्रॉन ब्रेकर और ऑस्टिन थ्योरी

4 / 7
ब्रॉन ब्रेकर और ऑस्टिन थ्योरी के पास वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप है. लोगन पॉल इंजरी के कारण बाहर हो गए थे. इसके बाद टाइटल ब्रेकर को दिया गया. ब्रेकर और थ्योरी का मामला भी गड़बड़ चल रहा है. स्ट्रीट प्राफिट्स और सैथ रॉलिंस ने इन्हें परेशान किया है. ये दोनों भी अपने टाइटल को हार सकते हैं. (Photo: WWE.com)
डेमियन प्रीस्ट और आर-ट्रुथ

5 / 7
डेमियन प्रीस्ट और आर-ट्रुथ के पास WWE टैग टीम चैंपियनशिप है. दोनों का टाइटल रन अभी तक ज्यादा खास नहीं रहा है. इनके केमिस्ट्री में भी मजा नहीं आ रहा है. WWE द्वारा दोनों को बहुत जल्द बड़ा झटका दिया जा सकता है. समरस्लैम 2026 से पहले इनके टाइटल रन का अंत हो सकता है. (Photo: WWE.com)
ब्री बैला और पेज

6 / 7
ब्री बैला और पेज ने रेसलमेनिया 42 में वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी. दोनों अभी तक कई बार टाइटल को दांव पर लगा चुकी हैं. हालांकि, इनका टाइटल रन ज्यादा लंबा नहीं चलने वाला है. समरस्लैम 2026 से पहले कंपनी को नए वुमेंस टैग टीम चैंपियंस मिल सकते हैं. बैला और पेज का रास्ता अलग हो सकता है. (Photo: WWE.com)
ट्रिक विलियम्स

7 / 7
ट्रिक विलियम्स ने रेसलमेनिया 42 में यूएस चैंपियनशिप अपने नाम की थी. इसके बाद से उनका टाइटल रन ज्यादा खास नहीं रहा है. समरस्लैम से पहले उनके टाइटल रन का अंत भी हो सकता है. रिकी सेंट्स और कार्मेलो हेज उनके पीछे पड़े हुए हैं. विलियम्स को बड़ा झटका दिया जा सकता है. (Photo: WWE.com)