Triple H को लगेगा 440 वोल्ट का झटका! WWE से निकाले गए ये 7 रेसलर्स थाम सकते हैं AEW का दामन

WWE ने WrestleMania 42 के बाद 20 से ज्यादा रेसलर्स को रिलीज कर सभी को चौंका दिया था. इसमें बड़े नाम भी शामिल थे. अब ये रेसलर्स फ्री-एजेंट बन गए हैं. इनमें से कुछ अब टोनी खान की कंपनी AEW में जान सकते हैं. इन्हें लेकर रिपोर्ट में चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

Released WWE stars: पिछले कुछ सालों में WWE ने WrestleMania के बाद हमेशा बड़ा धमाका किया है. कंपनी कई रेसलर्स को रिलीज कर देती हैं. इस बार WrestleMania 42 के बाद भी ऐसा ही देखने को मिला. कंपनी ने 20 से ज्यादा स्टार्स को बाहर कर दिया. इनमें कुछ ऐसे नाम भी थे जो लगातार अच्छा काम कर रहे थे. बैकस्टेज भी काफी अफरातफरी मच गई थी. अब एक बड़ी खबर रिपोर्ट में सामने आ रही है. कहा जा रहा है कि कुछ स्टार्स AEW में जल्द से जल्द कदम रख सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि रिपोर्ट में क्या कहा गया है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

कंपनी ने बड़े स्टार्स को किया था रिलीज

कंपनी ने बड़े स्टार्स को किया था रिलीज2 / 6

WrestleMania 42 के बाद कंपनी ने लगातार कुछ दिनों तक मेन रोस्टर और NXT के स्टार्स को रिलीज किया. लिस्ट काफी लंबा चौड़ी बन गई थी. इस वजह से बैकस्टेज भी तनाव फैल गया था. एलिस्टर ब्लैक, जेलिना वेगा, कायरी सेन और वायट सिक्स ने लगातार अच्छा किया था. इनकी भी कंपनी ने छुट्टी कर दी. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

फ्री एजेंट हुए रेसलर्स

फ्री एजेंट हुए रेसलर्स3 / 6

WWE ने अप्रैल में जिन रेसलर्स को रिलीज किया था वो अब फ्री एजेंट बन गए हैं. कायरी सेन, जेलिना वेगा, एलिस्टर ब्लैक, सैंटोज इस्कोबार, जोई स्टार्क, मोटर सिटी मशीन गन्स और वायट सिक्स अब कहीं अन्य जगह भी परफॉर्म कर सकते हैं. इन्हें अब छूट मिल चुकी है और ये WWE से पूरी तरह बाहर हो चुके हैं. (Photo: WWE.com)

रिपोर्ट में आई बड़ी खबर

रिपोर्ट में आई बड़ी खबर4 / 6

Wrestling Observer की रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में निकाले गए रेसलर्स की लिस्ट में कम से कम 7 नाम ऐेसे हैं जो टोनी खान की कंपनी AEW में जाने का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक नाम कंफर्म नहीं हैं. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि 7 से ज्यादा रेसलर्स होने की उम्मीद भी जताई जा रही है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ट्रिपल एच को लग सकता है झटका

ट्रिपल एच को लग सकता है झटका5 / 6

एलिस्टर ब्लैक, जेलिना वेगा और कायरी सेन समेत कुछ नाम ऐसे थे जो कंपनी में अच्छा काम कर रहे थे. फैंस ने उम्मीद लगाई थी कि इन्हें पुश मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब अगर ये सब AEW में जाएंगे तो फिर कहीं ना कहीं ट्रिपल एच को झटका जरूर लगेगा. (Photo: WWE.com)

अन्य स्टार्स भी कर सकते हैं रूख

अन्य स्टार्स भी कर सकते हैं रूख6 / 6

कुछ ऐसे भी रेसलर रहे हैं जिन्होंने खुद ही WWE को अलविदा कह दिया. न्यू डे कोफी किंग्सटन और ज़ेवियर वुड्स ने बड़ा कदम उठाया. हाल ही में शेमस ने भी WWE को छोड़ दिया है. उन्होंने दोबारा कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया. रिपोर्ट में अफवाहें आ रही हैं कि न्यू डे की भी एंट्री AEW में हो सकती है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन