6 WWE स्टार्स जो WrestleMania 42 में डेब्यू कर मचाएंगे तबाही, क्या Brock Lesnar के दुश्मन को मिलेगी पहली जीत?

WWE WrestleMania 42 के आयोजन में अब बस कुछ ही दिन बचे हुए हैं. मैच कार्ड भी लगभग तैयार हो गया है. कंपनी ने अभी तक 12 बड़े मुकाबलों का ऐलान किया है. ब्रॉक लैसनर, सीएम पंक, रोमन रेंस और कोडी रोड्स सहित तगड़े रेसलर्स ताबड़तोड़ एक्शन दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. हर साल की तरह इस बार भी सरप्राइज मिलेंगे. कुछ सुपरस्टार्स की वापसी हो सकती है. खैर यहां हम आपको छह स्टार्स के बारे में बताएंगे जो WrestleMania 42 में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

WWE
1 / 7
WWE WrestleMania 42

विज्ञापन

स्टेफनी वकेर

स्टेफनी वकेर2 / 7

स्टेफनी वकेर ने पिछले साल सितंबर में वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद से उनका टाइटल रन जबरदस्त चल रहा है. WrestleMania 42 में उनका डेब्यू होने वाला है. सबसे बड़ी बात है कि वो बतौर चैंपियन उतरने वाली हैं. उनका मुकाबला लिव मॉर्गन के साथ तय किया गया है. दोनों के बीच अच्छा मैच होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

ओबा फेमी

ओबा फेमी3 / 7

WrestleMania 42 में ओबा फेमी का मुकाबला ब्रॉक लैसनर के साथ होने वाला है. फेमी को इस बार तगड़ा पुश दिया गया है. वो अपने करियर का सबसे बड़ा मैच लड़ने वाले हैं. उनका लैसनर के ऊपर अभी तक दबदबा भी देखने को मिला है. WrestleMania 42 में फेमी भी डेब्यू करने वाले हैं. सभी की नजरें उनके ऊपर हैं.

ट्रिक विलियम्स

ट्रिक विलियम्स4 / 7

ट्रिक विलियम्स ने कुछ महीने पहले ही मेन रोस्टर में एंट्री की है. NXT में उन्होंने अपना दम दिखाया था. WrestleMania 42 में विलियम्स भी डेब्यू करने वाले हैं. सैमी ज़ेन उनके खिलाफ अपनी यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप डिफेंड करने वाले हैं. उम्मीद के मुताबिक विलियम्स नए चैंपियन भी बन जाएंगे.

विज्ञापन

लैश लीजेंड

लैश लीजेंड5 / 7

लैश लीजेंड को भी तगड़ा पुश दिया गया है. कुछ समय पहले उन्होंने नाया जैक्स के साथ मिलकर वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीती. WrestleMania 42 में नाया और लीजेंड अपने टाइटल को फैटल 4वे मैच में दांव पर लगाने वाली हैं. WrestleMania 42 में लीजेंड का डेब्यू भी होगा.

जे'वॉन एवंस

जे'वॉन एवंस6 / 7

WrestleMania 42 में जे'वॉन एवंस का भी डेब्यू होने वाला है. वो इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए होने वाले फैटल 5वे लैडर मैच का हिस्सा हैं. एवंस ने हाल ही में मेन रोस्टर में डेब्यू किया था. अब वो मेगा इवेंट में अपना दम दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. वो नए आईसी चैंपियन भी बन सकते हैं.

विज्ञापन

जेडी मैकडॉना

जेडी मैकडॉना7 / 7

जेडी मैकडॉना 2023 से मेन रोस्टर का हिस्सा हैं. उन्होंने जजमेंट डे में रहकर अच्छा काम किया है. WrestleMania 42  में वो भी डेब्यू करने वाले हैं. इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए होने वाले फैटल 5वे लैडर मैच में उनका भी दम दिखेगा. लैडर मैचों में अच्छे प्रदर्शन के लिए मैकडॉना जाने जाते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन