5 WWE स्टार्स जिनके साथ अब Roman Reigns का अगला मैच हो सकता है, कौन करेगा ट्राइबल चीफ की कुटाई?

हाल ही में हुए WWE Clash in Italy 2026 में रोमन रेंस ने ट्राइबल कॉम्बैट मैच में जेकब फाटू को हराकर अपना टाइटल रिटेन किया था. रेंस को एक बार फिर कामयाबी मिली है. आइए आपको बताते हैं कि अब उनका अगला मैच किसके साथ हो सकता है.

WWE
1 / 6
रोमन रेंस का अगला मैच किसके साथ होगा?

Roman Reigns Next Match: WWE Clash in Italy 2026 का हाल ही में सफल समापन हुआ है. वहां पर रोमन रेंस ने जेकब फाटू को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप रिटेन की. दोनों के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच हुआ था. Raw के एपिसोड में फाटू ने अब रोमन को एक्नॉलेज भी कर लिया. रेंस की ब्लडलाइन का हिस्सा फाटू बन गए हैं. अब इनकी स्टोरी बहुत ही शानदार रहने वाली है. आइए आपको पांच स्टार्स के बारे में बताते हैं जिनके साथ रेंस का अगला मैच हो सकता है.

विज्ञापन

रॉयस कीज

रॉयस कीज2 / 6

रॉयस कीज ने कुछ महीने पहले ही WWE में डेब्यू किया है. धीरे-धीरे उन्हें आगे बढ़ाया जा रहा है. वो कंपनी को अच्छा बिजनेस दे सकते हैं और ये चीज ट्रिपल एच को अच्छे से पता है. Clash in Italy 2026 के बाद बैकस्टेज इंटरव्यू में रोमन ने कीज का जिक्र किया था. एक तरह से रेंस ने कीज को सावधान रहने के लिए कहा. इस लिहाज से देखा जाए तो अब रोमन के अगले विरोधी कीज हो सकते हैं.

विज्ञापन

एलए नाइट

एलए नाइट3 / 6

एलए नाइट लगातार ब्लडलाइन को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं. रोमन रेंस की रडार में वो भी हैं. Clash in Italy 2026 के बाद रेंस ने नाइट का नाम लेकर उनकी बेइज्जती की थी. नाइट आगे जाकर रेंस को चुनौती पेश कर सकते हैं. दोनों के बीच मुकाबला हो सकता है.

सोलो सिकोआ

सोलो सिकोआ4 / 6

Clash in Italy 2026 में जेकब फाटू को हराने के बाद जब रोमन रेंस रिंगसाइड में आए तो उसके बाद एक अलग नजारा दिखा था. कैमरा सीधा सोलो सिकोआ की MFT पर गया. रोमन ने संकेत दिया कि उनका अगला टारगेट सोलो हैं. इस लिहाज से देखा जाए तो सिकोआ और रेंस की टक्कर एक बार फिर हो सकती है.

विज्ञापन

डॉमिनिक मिस्टीरियो

डॉमिनिक मिस्टीरियो5 / 6

डॉमिनिक मिस्टीरियो का काम पिछले कुछ महीनों से ज्यादा खास नहीं रहा है. हाल ही में रिपोर्ट सामने आई थी कि मिस्टीरियो के लिए अब बड़ा प्लान कंपनी द्वारा तैयार किया जा रहा है. ऐसा हो सकता है कि रेंस की राइवलरी अब मिस्टीरियो के साथ शुरू कर दी जाए. दोनों के बीच मैच हो सकता है.

चैड गेबल

चैड गेबल6 / 6

चैड गेबल पिछले कुछ समय से ऑरिजनल एल ग्रांडे अमेरिकानो के रूप में काम कर रहे थे. उनकी टक्कर हाल ही में एल ग्रांडे अमेरिकानो के साथ हुई. वहां पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा. उन्होंने इस वजह से अपना मास्क निकाला. अब Raw में गेबल को बड़ा पुश दिया जा सकता है. उनकी टक्कर रोमन रेंस से हो सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन