इस हफ्ते WWE Raw में मचेगी खलबली! ये 5 स्टार्स वापस आकर विरोधियों को कर सकते हैं तहस-नहस

WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार होने वाला है. कंपनी ने कुछ बड़े ऐलान पहले ही कर दिए हैं. वहां पर स्टार्स की वापसी भी देखने को मिल सकती है. आइए आपको बताते हैं कि शो में किन रेसलर्स के आने की संभावनाएं हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE Raw: WWE में अब समरस्लैम 2026 का बिल्डअप शुरू हो गया है. 1 और 2 अगस्त को इसका आयोजन होने वाला है. इस वजह से सभी की नजरें वीकली एपिसोड पर टिकी हैं. Raw का आने वाले शो शिकागो में होने वाला है. आप सभी जानते हैं कि वहां पर फैंस को हमेशा बड़े सरप्राइज मिलते हैं. कंपनी ने पहले से ही तीन चैंपियनशिप मैचों के ऐलान किए हैं. खैर कुछ स्टार्स की वापसी इस बार देखने को मिल सकती है. आइए आपको बताते हैं कि लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ब्रॉन्सन रीड

ब्रॉन्सन रीड2 / 6

ब्रॉन्सन रीड कुछ महीने पहले इंजरी के कारण एक्शन से बाहर हो गए थे. अब उनका ग्रुप द विज़न भी कमजोर हो गया है. रीड पिछले कुछ हफ्तों से अपनी वापसी के संकेत सोशल मीडिया के जरिए दे रहे हैं. Raw में इस हफ्ते उनकी वापसी हो सकती है. वो आकर दोबारा विज़न को मजबूत बना सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सीएम पंक

सीएम पंक3 / 6

सीएम पंक का भी इस हफ्ते Raw में वापसी का पूरा चांस है. शिकागो उनका होमटाउन है. वहां पर आकर पंक जरूर बवाल कर सकते हैं. वैसे भी अब समरस्लैम काफी नजदीक आ गया है. ऐसे में उनकी वापसी तो बनती है. पंक को अपने घरेलू फैंस का जबरदस्त समर्थन प्राप्त होगा. (Photo: WWE.com)

एजे ली

एजे ली4 / 6

शिकागो में शो है तो एजे ली भी वहां पर वापसी कर सकती हैं. उन्हें भी फैंस खूब चीयर करेंगे. ली रेसलमेनिया 42 में बैकी लिंच के खिलाफ टाइटल हारने के बाद से टीवी पर नज़र नहीं आई हैं. इस बार वो दर्शकों को बड़ा सरप्राइ दे सकती हैं. ल ली के आने से व्यूअरशिप को भी तगड़ा फायदा होगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

स्टेफनी वकेर

स्टेफनी वकेर5 / 6

स्टेफनी वकेर भी इंजरी के कारण कुछ महीने पहले एक्शन से बाहर हो गई थीं. अब वो भी वापसी कर सकती हैं. इस हफ्ते रेड ब्रांड में उनका जलवा देखने को मिल सकता है. वो मॉर्गन और राकेल राड्रिगेज के ऊपर हमला कर सकती हैं. स्टेफनी के लिए पिछला साल शानदार रहा था. (Photo: WWE.com)

गुंथर

गुंथर6 / 6

नाइट ऑफ चैंपियंस में हार के बाद से अभी तक किसी भी ब्रांड में गुंथर नज़र नहीं आए हैं. Raw में कोडी रोड्स और सैमी ज़ेन के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए रीमैच होने वाला है. गुंथर वहां वापस आकर कोई ना कोई बड़ा बवाल जरूर खड़ा कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन