5 खतरनाक WWE स्टार्स जो Backlash 2026 के बाद Roman Reigns को दे सकते हैं चुनौती

WWE Backlash 2026 में रोमन रेंस ने जेकब फाटू को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप रिटेन की. दोनों के बीच शानदार मुकाबला हुआ था. मैच के बाद भी काफी हंगामा मचा. अब कुछ स्टार्स हैं जो रेंस को अगली चुनौती पेश कर सकते हैं.

WWE
1 / 6
कौन देगा रोमन रेंस को चुनौती?

Roman Reigns: WWE Backlash 2026 का आयोजन 9 मई को टेम्पा में हुआ था. फैंस को वहां पर पांच तगड़े मुकाबले देखने को मिले. मेन इवेंट में रोमन रेंस ने जेकब फाटू के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच खतरनाक मैच हुआ. फाटू का दबदबा देखने को मिला. अंंत में रेंस ने फाटू को हराकर टाइटल रिटेन किया. हालांकि, मैच के बाद रेंस के ऊपर फाटू ने खतरनाक हमला किया. यहां हम पांच स्टार्स की बात करेंगे जिनके साथ रोमन रेंस का अगला मैच हो सकता है.

विज्ञापन

जेकब फाटू

जेकब फाटू2 / 6

Backlash 2026 में मैच के बाद जेकब फाटू ने खूब बवाल मचाया. उन्होंने रोमन रेंस की टोंगन डेथ ग्रिप से बुरी हालत की. फाटू ने ये बताया कि वो रोमन को इतनी जल्दी छोड़ने वाले नहीं हैं. रेंस के खिलाफ रीमैच की मांग फाटू आगे जाकर कर सकते हैं. दोनों के बीच अगले इवेंट में मैच हो सकता है.

विज्ञापन

ब्रॉन ब्रेकर

ब्रॉन ब्रेकर3 / 6

Backlash 2026 में ब्रॉन ब्रेकर ने सैथ रॉलिंस को हराया. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ था. रॉलिंस के ऊपर बड़ी जीत ब्रेकर ने हासिल की. अब रोमन रेंस को चुनौती ब्रेकर पेश कर सकते हैं. ब्रेकर फ्यूचर स्टार के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें बड़ा मौका दिया जा सकता है.

सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस4 / 6

वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच की कतार में सैथ रॉलिंस भी खड़े हैं. पिछले साल अक्टूबर में उन्होंने इंजरी के कारण टाइटल छोड़ दिया था. वो कह चुके हैं कि उनका अगला लक्ष्य टाइटल होगा. रोमन रेंस को अब रॉलिंस भी चैंपियनशिप के लिए चुनौती दे सकते हैं. दोनों के बीच तगड़ा मैच हो सकता है.

विज्ञापन

ओबा फेमी

ओबा फेमी5 / 6

रेसलमेनिया 42 में ओबा फेमी ने ब्रॉक लैसनर को हराया था. इसके बाद से वो छाए हुए हैं. उन्होंंने रोमन रेंस को भी ललकारा था. अब कंपनी उन्हें और तगड़ा पुश दे सकती है. वो रोमन को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं. इसकी संभावनाएं बहुत ज्यादा लग रही हैं.

सीएम पंक

सीएम पंक6 / 6

रेसलमेनिया 42 में रोमन रेंस ने सीएम पंक को हराकर ही वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद से टीवी पर पंक कम दिखाई दिए हैं. पंक अब आकर रेंस के खिलाफ रीमैच की मांग कर सकते हैं. दोनों के बीच एक और तगड़ा मुकाबला फैंस को देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन