The Rock से लेकर John Cena तक...WrestleMania 42 में ये 5 WWE दिग्गज वापस आकर कर सकते हैं हैरान
WWE WrestleMania 42 बहुत जल्द होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया गया है. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर भी एक्शन में दिखेंगे. इन दोनों का बड़ा मैच बुक किया गया है. खैर हमेशा की तरह इस बार भी ट्रिपल एच द्वारा बड़े सरप्राइज फैंस को दिए जा सकते हैं. सबसे बड़ी बात है कि कुछ दिग्गज सरप्राइज एंट्री कर दर्शकों को खुश कर सकते हैं. यहां हम पांच दिग्गजों की बात करेंगे जो WrestleMania 42 में वापस आ सकते हैं.

द रॉक
2 / 6द रॉक का रेसलमेनिया 42 में आना बनता है. फैंस वैसे भी उनसे बहुत नाराज चल रहे हैं. पिछले साल की शुरुआत में हुए एलिमिनेशन चैंबर के बाद से वो गायब चल रहे हैं. जॉन सीना के पूरे रिटायरमेंट टूर में भी वो नहीं आए. अब आगामी इवेंट में उनकी वापसी हो सकती है. ट्रिपल एच जरूर उन्हें लाने के बारे में सोच रहे होंगे.
जॉन सीना
3 / 6जॉन सीना ने पिछले साल के अंत में अपने करियर का आखिरी मैच गुंथर के खिलाफ लड़ा था. उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. अब वो इन-रिंग एक्शन में नहीं आएंगे. कंपनी उन्हें अब किसी सैगमेंट में बुक कर सकती है. हो सकता है कि वो रेसलमेनिया 42 में आकर फैंस को संबोधित करें. ऐसा हुआ तो सभी खुश हो जाएंगे.
स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन
4 / 6रेसलमेनिया 42 में स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन के आने की संभावनाएं भी हैं. कुछ रिपोर्ट में कहा गया है कि उनसे बात चल रही है. ऑस्टिन आ गए तो फिर फैंस के लिए ये सबसे बड़ा तोहफा होगा. उनकी वापसी से कंंपनी को भी बिजनेस के मामले में फायदा होगा.
द अंडरटेकर
5 / 6द अंडरटेकर बीच-बीच में WWE रिंग में वापसी कर फैंस को सरप्राइज देते रहते हैं. रेसलमेनिया 42 में भी टेकर रिंग में आकर दर्शकों को खुश कर सकते हैं. वैसे भी टेकर को रेसलमेनिया का किंग कहा जाता है. उनके बिना ये इवेंट अधूरा माना जाता है.
शेन मैकमैहन
6 / 6शेन मैकमैहन भी लंबे समय से WWE टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं. उनकी बहन स्टेफनी मैकमैहन इस साल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा. हो सकता है कि रेसलमेनिया 42 में शेन की वापसी फैंस को देखने को मिले. फैंस भी जरूर उनकी वापसी चाहते होंगे.



















