Raw में अनडिस्प्यूटेड WWE टाइटल मैच में मचेगा बवाल! इन 5 तरीकों से हो सकता है महामुकाबले का अंत

WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड का आयोजन कुछ ही घंटे बाद होने वाला है. वहां पर अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. इस मैच में बवाल होना पक्का लग रहा है. कुछ तरीकों से मुकाबले का अंत हो सकता है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE Raw: WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. शिकागो में होने वाले शो में बड़े मुकाबले देखने को मिलने वाले हैं. कंपनी ने पहले ही कुछ ऐलान कर दिए हैं. सबसे बड़ा मुकाबला सैमी ज़ेन और कोडी रोड्स के बीच होगा. दोनों का रीमैच होने वाला है. नाइट ऑफ चैंपियंस में सैमी ने गुंथर और कोडी को हराकर टाइटल जीता था. पिछले हफ्ते कोडी ने जे उसो को हराकर रीमैच हासिल किया. इस मैच में तगड़ा बवाल होने की उम्मीद जताई जा रही है. आइए आपको पांच तरीकों के बारे में बताते हैं जिनके जरिए इनके मैच का अंत हो सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

कोडी रोड्स की जीत

कोडी रोड्स की जीत2 / 6

कोडी रोड्स का टाइटल रन बढ़िया रहा था. हालांकि, टाइटल में बदलाव की मांग भी की जा रही थी. सैमी ज़ेन डिजर्व करते थे. Raw में होने वाले रीमैच में कोडी एक बार फिर टाइटल अपने नाम कर सकते हैं. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि समरस्लैम 2026 में वो बतौर चैंपियन उतरेंगे. कंपनी एक बार फिर चैंपियनशिप उन्हें दे सकती है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सैमी ज़ेन की जीत

सैमी ज़ेन की जीत3 / 6

सैमी ज़ेन को चैंपियन बने हुए ज्यादा दिन नहीं हुए हैं. 27 जून को सऊदी अरब में उन्होंने टाइटल जीता था. कंपनी उन्हें इतनी जल्दी नहीं भी हराना चाहेगी. उनके टाइटल रन को लंबा किया जा सकता है. इस वजह से कोडी को पिन कर सैमी अपने टाइटल को रिटेन कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

सीएम पंक की एंट्री

सीएम पंक की एंट्री4 / 6

शिकागो में शो है तो वहां पर सीएम पंक की वापसी के चांस भी बन रहे हैं. लगातार इसे लेकर अफवाहें सामने आ रही हैं. अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में पंक की एंट्री हो सकती है. इसका फायदा कोडी को मिल सकता है. वो टाइटल जीत सकते हैं. इसके बाद समरस्लैम 2026 में पंक और कोडी के बीच टाइटल मैच बुक किया जा सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रैंडी ऑर्टन की वापसी

रैंडी ऑर्टन की वापसी5 / 6

रैंडी ऑर्टन को रेसलमेनिया 42 में कोडी रोड्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. मैच के बाद कोडी के ऊपर उन्होंने हमला भी किया था. तब से उनकी वापसी नहीं हुई है. रैंडी इस हफ्ते रेड ब्रांड में आकर रोड्स का ध्यान भटका सकते हैं. उनकी वजह से कोडी को हार का सामना करना पड़ सकता है. (Photo: WWE.com)

मैच का कोई नतीजा नहीं

मैच का कोई नतीजा नहीं6 / 6

कोडी रोड्स और सैमी ज़ेन के बीच मैच का कोई नतीजा भी नहीं निकल सकता है. इसकी भी संभावना है. कोई बड़ा स्टार आकर दोनों के ऊपर हमला कर सकता है. पंक और ऑर्टन भी ये काम कर सकते हैं. इसके बाद समरस्लैम 2026 में ट्रिपल थ्रेट मैच बुक किया जा सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन