Brock Lesnar के संन्यास के बाद WWE का अगला 'बीस्ट' कौन? ये हैं 5 बड़े दावेदार!

WWE में इस समय खलबली मची हुई है. हाल ही में ब्रॉक लैसनर ने रिटायरमेंट का ऐलान किया. अब वो इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आएंगे. WWE में अब द बीस्ट का सफर खत्म हो चुका है. मौजूदा समय में कुछ ऐसे रेसलर्स हैं जो अगले बीस्ट बन सकते हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6

Brock Lesnar: हाल ही में समरस्लैम 2026 का आयोजन हुआ था. दो दिन में बारह मुकाबले देखने को मिले. ब्रॉक लैसनर भी वहां पर एक्शन में दिखे. ओबा फेमी के खिलाफ हैल इन ए सैल मैच उन्होंने लड़ा. खैर इसके कुछ दिन बाद पैट मैकफी शो में लैसनर ने बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि वो रिटायर हो रहे हैं. लैसनर ने साल की उम्र में तगड़ा फैसला लिया है. लैसनर को कंपनी में द बीस्ट नाम से जाना जाता है. उनका खतरनाक मॉन्स्टर कैरेक्टर हर किसी को पसंद है. यहां हम आपको पांच स्टार्स के बारे में बताएंगे जो WWE के अगले द बीस्ट बन सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ओबा फेमी

ओबा फेमी2 / 6

ओबा फेमी द बीस्ट बनने की राह पर निकल चुके हैं. उन्होंने दो मैचों में लैसनर को हराया है. एक तरह से कहा जाए तो फेमी ने ही लैसनर को रिटायर किया है. कहीं ना कहीं ये उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि है. लैसनर के रिटायरमेंट के बाद अब अगले बीस्ट फेमी बन सकते हैं. उन्हें आगे जाकर ये दर्जा मिल सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ब्रॉन ब्रेकर

ब्रॉन ब्रेकर3 / 6

ब्रॉन ब्रेकर भी अगला द बीस्ट बनने की काबिलियत रखते हैं. उन्हें भी ये दर्जा मिल सकता है. रिंग में उनका कैरेक्टर ब्रॉक लैसनर के जैसा है. जिस अंदाज में लैसनर स्पीयर लगाते हैं वो बहुत ही शानदार रहता है. कोई भी उनके सामने टिक नहीं पाता है. ब्रेकर भी आगे जाकर खतरनाक मॉन्स्टर अंदाज में नज़र आ सकते हैं. (Photo: WWE.com)

गुंथर

गुंथर4 / 6

गुंथर भी द बीस्ट बन सकते हैं. अब तक उनका काम शानदार रहा है. गोल्डबर्ग, जॉन सीना और एजे स्टाइल्स को वो रिटायर कर चुके हैं. गुंथर मौजूदा समय में सबसे बड़ी हील के रूप में काम कर रहे हैं. वो किसी को भी टक्कर देने से नहीं डरते हैं. ट्रिपल एच ने समय-समय पर उन्हें अच्छा पुश दिया है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

जेकब फाटू

जेकब फाटू5 / 6

जेकब फाटू का फैंस कई बार खूंखार रूप रिंग में देख चुके हैं. अब तो वो अपने टोंगन डेथ ग्रिप मूव से सभी के मुंह से खून निकाल दे रहे हैं. उनका सामना करना भी काफी मुश्किल है. वो अभी WWE के अगले द बीस्ट बन सकते हैं. लैसनर की तरह उनके पास भी रिंग में तबाही मचाने की पूरी ताकत है. (Photo: WWE.com)

बिग कैस

बिग कैस6 / 6

बिग कैस ने हाल ही में WWE में वापसी की है. इस बार वो अलग मूड से WWE में आए हैं. उनका रूप काफी खतरनाक लग रहा है. कैस की अगर अच्छी बुकिंग की गई तो वो भी भयंकर मॉन्स्टर बन सकते हैं. उन्हें अगले बतौर द बीस्ट के कैरेक्टर में बिल्ड किया जा सकता है. कैस अपने विशाल शरीर के लिए जाने जाते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन