WWE WrestleMania 42 में फिसड्डी साबित होंगे ये 5 स्टार्स! Triple H ने खराब बुकिंग से कर दिया ‘बेड़ागर्क’
WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में होने वाला है. वीकली एपिसोड में इसकी तैयारियां चल रही हैं. कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया गया है. चार वर्ल्ड टाइटल मैच में बहुत मजा आने वाला है. इस बीच कुछ स्टार्स की खराब बुकिंग चल रही है. ट्रिपल एच ने इनके ऊपर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया है. ऐसा लगता है कि इनके लिए WrestleMania 42 फिसड्डी साबित होने वाला है. सोशल मीडिया पर भी इसके लिए कंपनी के ऊपर आरोप लगाए जा रहे हैं. यहां हम आपको पांच स्टार्स की बात करेंगे जिनका द गेम ने बेड़ागर्क कर दिया है.

एलए नाइट
2 / 6एलए नाइट को अब ऐसा क्या करना होगा, जिससे ट्रिपल एच उनकी बुकिंग सही कर दें. वो पिछले कुछ सालों से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. हर बार उन्हें इग्नोर किया गया है. रोड टू रेसलमेनिया 42 चल रहा है और उनके लिए कोई प्लान नहीं है. WrestleMania 42 उनके लिए बिल्कुल भी बढ़िया नहीं होने वाला है.
ड्रू मैकइंटायर
3 / 6ड्रू मैकइंटायर को अब सभी बेचारे ही कह रहे हैं. 2026 की शुरुआत में उन्होंने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीती. 56 दिन में ही उनका टाइटल रन खत्म कर दिया गया. ट्रिपल एच ने उनके साथ बिल्कुल भी सही नहीं किया है. WrestleMania 42 में वो बतौर चैंपियन जाने वाले थे, लेकिन उनका सपना तोड़ दिया गया है.
बेली
4 / 6बेली के लिए 2025 बिल्कुल भी बढ़िया नहीं रहा. उनके ऊपर ध्यान नहीं दिया गया. 2026 में भी अभी तक उनका हाल बुरा रहा है. वुमेंस डिवीजन में उनका बड़ा नाम है. इसके बावजूद उनक प्रयोग अच्छे से नहीं किया जा रहा है. WrestleMania 42 में बेली को भी पुश नहीं मिलने वाला है.
डॉमिनिक मिस्टीरियो
5 / 6डॉमिनिक मिस्टीरियो ने बतौर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन अच्छा काम किया था. हाल ही में वो पेंटा के खिलाफ टाइटल हार गए. ट्रिपल एच ने उन्हें WrestleMania 42 में बतौर चैंपियन उतारना चाहिए था. कहीं ना कहीं मिस्टीरियो की भी खराब बुकिंग की जा रही है.
डेमियन प्रीस्ट
6 / 6डेमियन प्रीस्ट को टैग टीम डिवीजन में आर-ट्रुथ के साथ डाल दिया गया है. ये बहुत ही गलत बात है. प्रीस्ट का आजतक बतौर रन अच्छा रहा है. उन्होंने अपना नाम कंपनी के टॉप स्टार्स की लिस्ट में दर्ज करा लिया है. उनकी भी खराब बुकिंग चल रही है. वो भी WrestleMania 42 में कुछ खास नहीं करने वाले हैं.



















