5 कारण क्यों WWE ने Brock Lesnar का SummerSlam 2026 में Hell in a Cell मैच बुक किया

WWE SummerSlam 2026 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है. ब्रॉक लैसनर भी वहां पर कम्पीट करने वाले हैं. उनका ओबा फेमी के साथ हैल इन ए सैल मैच बुक कर दिया गया है. आइए आपको बताते हैं कि किन कारणों से ये मैच बुक किया गया है.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE SummerSlam 2026: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट SummerSlam 2026 है. 1 और 2 अगस्त को इसका आयोजन होने वाला है. फैंस अभी से इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया गया है. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में ब्रॉक लैसनर का मैच भी बुक किया गया. उनका ओबा फेमी के साथ हैल इन ए सैल मैच होगा. लैसनर ने फेमी को इस हफ्ते लो-ब्लो और एफ-5 लगाया. यहां हम पांच कारणों की बात करेंगे कि क्यों कंपनी ने समर की सबसे बड़ी पार्टी में द बीस्ट का हैल इन ए सैल मैच बुक किया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

पहले हो चुके हैं दो साधारण मैच

पहले हो चुके हैं दो साधारण मैच2 / 6

ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच दो साधारण मुकाबले हो चुके हैं, जिनमें कोई बड़ी शर्त नहीं थी. अब तीसरा मैच भी सिंपल होता तो फिर मजा नहीं आता. शायद दर्शक भी ज्यादा उत्साहित नहीं रहते. चीजों को मजेदार बनाने के लिए कंपनी ने द बीस्ट का हैल इन ए सैल मैच बुक किया हो सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

कैरेक्टर को और खतरनाक बनाने के लिए

कैरेक्टर को और खतरनाक बनाने के लिए3 / 6

ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी का कैरेक्टर अलग है. दोनों दुश्मनों को तहस-नहस करने के लिए जाने जाते हैं. इनका दानव जैसा किरदार सभी को पसंद आता है. दोनों के कैरेक्टर को देखते हुए हैल इन ए सैल मैच ही फिट बैठता है. इस वजह से भी कंपनी ने मुकाबला बुक किया हो सकता है. (Photo: WWE.com)

खतरनाक मैच के साथ रिटायरमेंट

खतरनाक मैच के साथ रिटायरमेंट4 / 6

कहा जा रहा है कि ब्रॉक लैसनर समरस्लैम 2026 में अपने करियर का आखिरी मैच लड़ सकते हैं. लैसनर खुद ही आसानी से रिटायरमेंट ना लेना चाहते हों. वो अपने घरेलु दर्शकों को एक खतरनाक मैच देने के बाद अलविदा कहना चाहते होंगे. इस कारण से भी उनका हैल इन ए सैल मैच बुक किया हो सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ओबा फेमी बनेंगे तगड़े मॉन्स्टर

ओबा फेमी बनेंगे तगड़े मॉन्स्टर5 / 6

WWE मेन रोस्टर में अभी तक ओबा फेमी का दबदबा देखने को मिला है. वो खतरनाक मॉन्स्टर हैं. उनके इस मॉन्स्टर किरदार को और तगड़ा बनाने के लिए हैल इन ए सैल मैच ही परफेक्ट है. इसके बाद वो और ज्यादा खूंखार हो जाएंगे. इस वजह से भी WWE ने ये जबरदस्त मुकाबला बुक किया हो सकता है. (Photo: WWE.com)

टिकटों की बिक्री

टिकटों की बिक्री6 / 6

अक्सर फैंस मारपीट और खून खराबे वाले मैचों को देखना पसंद करते हैं. हैल इन ए सैल मैच में भी ऐसा ही होता है. ऊपर से लैसनर और फेमी जैसे रेसलर्स होंगे तो और ज्यादा तबाही मचेगी. WWE ने टिकटों की बिक्री में और ज्यादा उछाल लाने के लिए लैसनर का हैल इन ए सैल मैच बुक किया हो सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन