5 कारण क्यों WWE Raw में Oba Femi ने Brock Lesnar को ललकार कर मचाया हड़कंप

WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते खास रहा. वहां पर फैंस को बड़े मुकाबले देखने को मिले. ओबा फेमी भी एक्शन में नज़र आए. उन्होंने शानदार प्रोमो दिया. फेमी ने एक बार फिर ब्रॉक लैसनर को चुनौती दे दी है. आइए आपको बताते हैं कि किन कारणों से ऐसा किया गया.

WWE
1 / 6
ब्रॉक लैसनर को ओबा फेमी ने ललकारा

WWE Clash in Italy 2026 का आयोजन बहुत ही शानदार हुआ था. वहां पर फैंस को पांच बड़े मुकाबले देखने को मिले. इसके बाद Raw का पहला एपिसोड भी जबरदस्त रहा. वहां पर भी स्टोरीलाइन्स को आगे बढ़ाया. किंग और क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट की शुरुआत हो गई है. इसके तहत हुआ पहला मैच ओबा फेमी ने जीता. फेमी ने तीन रेसलर्स को हराया. खैर जीत के बाद फेमी ने ब्रॉक लैसनर को ललकारा है. उन्होंने संकेत दिए कि वो इतनी जल्दी लैसनर का पीछा नहीं छोड़ने वाले हैं. यहां हम आपको पांच कारणों के बारे में बताएंगे कि क्यों फेमी ने लैसनर को फिर से चुनौती दी है.

विज्ञापन

क्या होगा नाइट ऑफ चैंपियंस में मैच?

क्या होगा नाइट ऑफ चैंपियंस में मैच?2 / 6

नाइट ऑफ चैंपियंस का आयोजन 27 जून को सऊदी अरब में होगा. आप सभी जानते हैं कि सऊदी में हमेशा बड़े स्टार्स परफॉर्म करते हैं. उम्मीद के मुताबिक ब्रॉक लैसनर भी वहां पर कम्पीट करेंगे. ओबा फेमी ने नाइट ऑफ चैंपियंस में मैच के लिए लैसनर को चुनौती दी हो सकती है.

विज्ञापन

कौन है सबसे बेस्ट?

कौन है सबसे बेस्ट?3 / 6

रेसलमेनिया 42 में ओबा फेमी ने जीत हासिल की थी. क्लैश ऑफ इटली में ब्रॉक लैसनर ने मैच जीता. अब 1-1 की बराबरी हो गई है. फेमी अब तीसरा मैच चाहते हैं. इसके जरिए पता चल जाएगा कि कौन बेस्ट है. इस चीज के सेटअप के लिए लैसनर को फेमी ने चुनौती दी हो सकती है.

क्या ओबा फेमी लेंगे बदला?

क्या ओबा फेमी लेंगे बदला?4 / 6

क्लैश ऑफ इटली में ओबा फेमी ने अपनी पूरी जान लगाई, लेकिन वो ब्रॉक लैसनर को हरा नहीं पाए. सबसे बड़ी बात है कि लैसनर को फेमी ने साथ एफ-5 लगाए. ये चीज फेमी को हजम नहीं हो पा रही है. फेमी इसका बदला लेना चाहते हैं. इस वजह से ही उन्होंने लैसनर को ललकारा हो सकता है.

विज्ञापन

ओबा फेमी ने दिखाया अपना करेक्टर

ओबा फेमी ने दिखाया अपना करेक्टर5 / 6

ओबा फेमी का कैरेक्टर बहुत अलग है. वो हार मानने वालों में से नहीं हैं.  रेड ब्रांड में भी उन्होंने तीन स्टार्स को धराशाई किया. उनके हाथ में चोट भी लग हुई है. फेमी ने लैसनर को चुनौती देकर ये दिखाय है कि उन्होंने कभी किसी के सामने झुकना नहीं सीखा है. शायद इस वजह से ही उन्होंने लैसनर का जिक्र किया.

ब्रॉक लैसनर का रिटायरमेंट मैच

ब्रॉक लैसनर का रिटायरमेंट मैच6 / 6

ब्रॉक लैसनर ने हाल ही में रिटायरमेंट से वापसी की थी. उन्होंने बताया कि वो अभी रिटायर नहीं हो रहे हैं. हो सकता है कि अब उनका रिटायरमेंट मैच ओबा फेमी के साथ हो जाए. कंपनी बड़ी चीज प्लान कर सकती है. फेमी कह सकते हैं कि वो लैसनर को रिटायर करने के लिए तैयार हैं. शायद इस वजह से फेमी ने लैसनर को ललकारा हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन