5 कारण क्यों Brock Lesnar का अभी WWE से रिटायर होना गलत फैसला है

WWE WrestleMania 42 में एक भावुक पल देखने को मिला. ब्रॉक लैसनर ने सभी को चौंकाते हुए रिटायरमेंट ले लिया. ओबा फेमी के खिलाफ हार के बाद उन्होंने ये फैसला लिया. कुछ कारणों से लैसनर को अभी ये कदम नहीं उठाना चाहिए था.

WWE
1 / 6
ब्रॉक लैसनर ने लिया संन्यास

WWE WrestleMania 42 बहुत शानदार रहा. इवेंट में तगड़े मुकाबले देखने को मिले. टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से सभी का दिल जीता. नाइट-1 की शुरुआत में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला ओबा फेमी के साथ हुआ था. इस मैच में फेमी ने लैसनर को हरा दिया. द बीस्ट पांच के अंदर ही हार गए. मैच के बाद लैसनर ने अपने दस्ताने और जूते उतारकर रिंग में रख दिए. उन्होंने फैंस का अभिवादन किया. इसके जरिए उन्होंने बता दिया कि वो रिटायर हो गए हैं. खैर यहां हम पांच कारणों की बात करेंगे कि क्यों अभी लैसनर को रिटायर नहीं होना चाहिए था.

विज्ञापन

अभी भी बचे हैं ड्रीम मैच

अभी भी बचे हैं ड्रीम मैच2 / 6

ब्रॉक लैसनर के अभी भी WWE में कई ड्रीम मैच बचे हैं. गुंथर के साथ उनके मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. इसके अलावा ब्रॉन ब्रेकर और जेकब फाटू के साथ भी उनका मैच सभी देखना चाहते हैं. ये एक बड़ा कारण है कि लैसनर को अभी संन्यास नहीं लेना चाहिए थे. उन्हें कुछ ड्रीम मैच लड़ने के बाद करियर को लेकर बड़ा कदम उठाना चाहिए था.

विज्ञापन

अन्य स्टार्स को दे सकते थे पुश

अन्य स्टार्स को दे सकते थे पुश3 / 6

ब्रॉक लैसनर ने रेसलमेनिया में मैच के जरिए ओबा फेमी को पुश दिया. लैसनर को अभी कुछ साल और ऐसा करना चाहिए था. रोस्टर में कई युवा स्टार्स हैं जिन्हें WWE के फ्यूचर के रूप में देखा जा रहा है. लैसनर को अन्य स्टार्स को आगे बढ़ाना चाहिए थे. इस वजह से भी उनका अभी रिटायर होना गलत फैसला है.

बिजनेस को देखते हुए

बिजनेस को देखते हुए4 / 6

ब्रॉक लैसनर पूरी दुनिया में लोकप्रिय हैं. वो हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहे हैं. वो अभी भी कंपनी को तगड़ा बिजनेस देने में सक्षम है. WWE ने भी उन्हें हमेशा बढ़िया पैसा दिया है. लैसनर को अभी कंपनी का बिजनेस और आगे ले जाना चाहिए था. इस वजह से भी कहा जा सकता है कि उनका रिटायर होना गलत फैसला है.

विज्ञापन

सही अंत नहीं था

सही अंत नहीं था5 / 6

ब्रॉक लैसनर कई सालों से WWE में फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं. दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही. उन्होंने तगडे़ मोमेंट्स सभी को दिए हैं. एक तरह से कहा जाए तो लैसनर को इस तरह रिटायर नहीं होना चाहिए था. वो जॉन सीना की तरह रिटायरमेंट टूर डिजर्व करते थे. इस वजह से उनका अभी रिटायर होना एक गलत फैसला है. एक शानदार फेयरवेल टूर के बाद वो रिटायर हो सकते थे.

अभी भी हैं खूब ताकत

अभी भी हैं खूब ताकत6 / 6

ब्रॉक लैसनर 48 साल के हो चुके हैं. रिंग में वो अपने एक्शन से किसी भी युवा स्टार को पछाड़ सकते हैं. उनके पास अभी भी खूब ताकत है. वो अकेले ही 3-4 स्टार्स को इस उम्र में धराशाई करने में सक्षम है. वो कुछ साल तक आराम से रेसलिंग कर सकते थे. इस वजह से उनका अभी रिटायर होना गलत फैसला है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन