Triple H की इन 5 गलतियों से WWE SummerSlam 2026 साबित होने वाला है फिसड्डी!

WWE SummerSlam 2026 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है. फैंस एक धमाकेदार प्रीमियम लाइव इवेंट की उम्मीद कर रहे हैं. मौजूदा समय में ट्रिपल एच द्वारा कुछ बड़ी गलतियां की जा रही हैं, जिनकी वजह से SummerSlam 2026 बेकार साबित हो सकता है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE SummerSlam 2026: WWE फैंस की नजरें अगले प्रीमियम लाइव इवेंट SummerSlam 2026 पर टिकी हैं. धीरे-धीरे मैच कार्ड तैयार हो रहा है. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर सहित टॉप स्टार्स एक्शन दिखाने के लिए तैयार हैं. समर की सबसे बड़ी पार्टी के लिए हमेशा फैंस का उत्साह रहता है. हालांकि, इस बार ऐसा नहीं दिख रहा है. ऐसा लग रहा है कि इतना बड़ा शो होने जा रहा है. यहां हम आपको ट्रिपल एच द्वारा की जा रही पांच गलतियों के बारे में बताएंगे जिनसे SummerSlam फिसड्डी साबित हो सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

खराब वीकली एपिसोड

खराब वीकली एपिसोड2 / 6

हालिया Raw और SmackDown के एपिसोड पर नजर डालें तो सभी फ्लैट रहे हैं. कोई भी खास चीज देखने को नहीं मिली है. SmackDown का हाल तो बहुत बुरा चल रहा है. ऐसा लगता है कि कंपनी सिर्फ टाइम निकालना चाहती है. ये भी एक बहुत बड़ी ट्रिपल एच कर रहे हैं. इसका सीधा असर समरस्लैम 2026 पर पड़ेगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रोमन रेंस-ब्रॉक लैसनर पर निर्भर

रोमन रेंस-ब्रॉक लैसनर पर निर्भर3 / 6

WWE अभी सिर्फ रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर पर निर्भर है. ट्रिपल एच को शायद लगता है कि इन दोनों से समरस्लैम हिट हो जाएगा. हालांकि, उनका ऐसा सोचना बिल्कुल गलत है. रैंडी ऑर्टन और ड्रू मैकइंटायर जैसे रेसलर्स एक्शन से बाहर चल रहे हैं. द गेम अन्य रेसलर्स के ऊपर ध्यान नहीं दे रहे हैं. ये भी उनकी बड़ी गलती है. (Photo: WWE.com)

स्टोरीलाइन्स में दम नहीं

स्टोरीलाइन्स में दम नहीं4 / 6

मौजूदा समय में WWE में कोई भी ऐसी स्टोरीलाइन नहीं चल रही है जिससे फैंस आकर्षित हो रहे हों. सभी कहानियों को साधारण अंदाज में आगे बढ़ाया जा रहा है. हील और फेस रेसलर्स का फर्क ही खत्म कर दिया है. फेस स्टार्स का ही आपस में मुकाबला करा दिया जा रहा है. ये भी बहुत बड़ी ट्रिपल एच की है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ड्रीम मुकाबला बुक ना करना

ड्रीम मुकाबला बुक ना करना5 / 6

WWE ने समरस्लैम के लिए कोई भी ड्रीम मुकाबला बुक नहीं किया है. गुंथर और लैसनर का मैच भी नहीं हुआ. ना ही द रॉक रिंग में आए. कोई भी ऐसा बड़ा मुकाबला नहीं है, जिसे लेकर फैंस की उत्सुकता बनी रहती. कंपनी ने पहले से जो मैच बुक किए थे वो ही करा दिए हैं. ये भी ट्रिपल एच की बड़ी गलती है. (Photo: WWE.com)

वुमेंस डिवीजन में दम नहीं

वुमेंस डिवीजन में दम नहीं6 / 6

मौजूदा वुमेंस डिवीजन में कोई दम नहीं दिख रहा है. सिंपल कहानियां चल रही हैं. एक तरह से कहा जाए तो इनके एक्शन ने बोर किया हुआ है. फैंस की उत्सुकता इस वजह से भी कम हुई है. ट्रिपल एच ने इनकी दमदार बुकिंग नहीं की है. ये भी उनकी एक बहुत बड़ी गलती मानी जा रही है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन