बढ़ती उम्र, खराब फॉर्म! T20 World Cup 2026 के बाद संन्यास ले सकते हैं ये 5 दिग्गज

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया था. सुपर 8 से पहले 12 टीमों का सफर खत्म हो गया. दुनिया के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने मेगा इवेंट में भाग लिया. हालांकि 5 ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जो टी-20 विश्व कप 2026 के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. इन खिलाड़ियों के संन्यास लेने की वजह खराब फॉर्म और बढ़ती उम्र है. लिस्ट में भारतीय कप्तान का भी नाम शामिल है.

Cricket News - 2026-02-26T150931.593
1 / 6

विज्ञापन

2 / 6

सूर्यकुमार यादव टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. 35 साल के सूर्या फिलहाल भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी कर रहे हैं. वह विश्व कप के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं.

विज्ञापन

3 / 6

ग्लेन मैक्सवेल का लिस्ट में दूसरा नाम आता है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन किया. 37 साल के ग्लेन मैक्सवेल के लिए रिकी पोंटिंग ने भी संकेत दिया है कि वह संन्यास का ऐलान कर सकते हैं.

4 / 6

अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद नबी भी टी-20 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. 41 साल के नबी अपनी उम्र को देखते हुए संन्यास का ऐलान करने की घोषणा कर सकते हैं.

विज्ञापन

5 / 6

आदिल रशिद भी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. इंग्लैंड के दिग्गज स्पिनर भी 37 साल के हो चुके हैं. रशीद इंग्लैंड के लिए साल 2019 और 2022 में वर्ल्ड कप जीत चुके हैं.

6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम डेविड मिलर का है. वह भी टी-20 प्रारूप से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. मिलर साल 2010 से साउथ अफ्रीका का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. उन्होंने अब तक खेले गए मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन