10 खतरनाक WWE स्टार्स जो The Rock को कर सकते हैं रिटायर, क्या Roman Reigns का सपना होगा पूरा?

WWE में द रॉक का बहुत बड़ा नाम है. कई सालों से वो यहां पर काम कर रहे हैं. रॉक ने अब हॉलीवुड में भी अपना दबदबा बना लिया है. ज्यादा ज्यादा पैसा कमाने वाले वो एक्टर हैं. रॉक 53 साल के हो चुके हैं. वो अपने रेसलिंग करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. बहुत जल्द वो रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं. 2026 या 2027 में रॉक आखिरी मैच लड़ सकते हैं. यहां हम दस स्टार्स की बात करेंगे जो रॉक को रिटायर कर सकते हैं.

WWE
1 / 11
कौन करेगा द रॉक को रिटायर?

विज्ञापन

रोमन रेंस

रोमन रेंस2 / 11

द रॉक और रोमन रेंस के बीच ड्रीम मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. 2024 में इनके बीच मुकाबला होन वाला था, लेकिन कोडी रोड्स की वजह से प्लान में बदलाव करना पड़ा. रेंस एक ऐसे स्टार हैं जो रॉक को रिटायर कर सकते हैं. कंपनी उन्हें ये मौका दे सकती है.

विज्ञापन

कोडी रोड्स

कोडी रोड्स3 / 11

पिछले कुछ सालों में कोडी रोड्स और द रॉक की राइवलरी जबरदस्त रही है. 2024 में रॉक ने संकेत दिए थे कि फ्यूचर में उनका सिंगल मुकाबला रोड्स के साथ होगा. फैंस दोनों के बीच मैच का इंतजार कर रहे हैं. कंपनी ने अभी तक रोड्स को तगड़ा पुश दिया है. रोड्स भी रॉक को रिटायर कर सकते हैं.

जे उसो

जे उसो4 / 11

जे उसो का टैग टीम डिवीजन में बड़ा नाम है. पिछले कुछ सालों में उन्होंने खुद को सिंगल स्टार के रूप में स्थापित कर लिया है. ट्रिपल एच ने 2025 में उन्हें तगड़ा पुश भी दिया. कंपनी द्वारा रॉक को रिटायर करने का सौभाग्य जे को भी दिया जा सकता है.

विज्ञापन

सोलो सिकोआ

सोलो सिकोआ5 / 11

सोलो सिकोआ भी उभरते स्टार हैं. SmackDown में अभी तक उन्होंने बढ़िया काम किया है. सिकोआ ने अपना MFT ग्रुप भी तैयार किया है. फ्यूचर में द रॉक के साथ भी उनकी टक्कर देखने को मिल सकती है. द ग्रेट वन को सिकोआ रिटायर कर सकते हैं.

जेकब फाटू

जेकब फाटू6 / 11

जेकब फाटू को भी धीरे-धीरे आगे बढ़ाया जा रहा है. बहुत जल्द वो वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं. कुछ ही समय में उन्होंने खुद को बड़ा नाम बना लिया है. फाटू को भी द रॉक को रिटायर करने का मौका कंंपनी दे सकती है. ऐसा हुआ तो इसे WWE का अच्छा कदम माना जाएगा.

विज्ञापन

गुंथर

गुंथर7 / 11

गुंथर अभी तक गोल्डबर्ग, जॉन सीना और एजे स्टाइल्स को रिटायर कर चुके हैं. कंपनी ने उन्हें करियर किलर उपनाम दिया है. आगे जाकर वो कुछ अन्य दिग्गजों को भी रिटायर कर सकते हैं, जिसमें द रॉक के होने की पूरी संभावनाएं हैं.

ब्रॉन ब्रेकर

ब्रॉन ब्रेकर8 / 11

ब्रॉन ब्रेकर भी फ्यूचर सुपरस्टार हैं. उनका भी आगे जाकर वर्ल्ड चैंपियन बनना पक्का है. ब्रेकर ने अपनी रफ्तार से धमाल मचाया हुआ है. ब्रेकर भी द रॉक को रिटायर कर सकते हैं. इसके जरिए उन्हें कंपनी बड़ा पुश दे सकती है.

विज्ञापन

ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर9 / 11

ड्रू मैकइंटायर भी अब टॉप स्टार बन चुके हैं. द रॉक के साथ उनका रिलेशन काफी अच्छा है. रॉक कई बार उनकी तारीफ कर चुके हैं. द ग्रेट वन को रिटायर करने का मौका कंपनी आगे जाकर मैकइंटायर को भी दे सकती है. ये मैकइंटायर के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी.

ऑस्टिन थ्योरी

ऑस्टिन थ्योरी 10 / 11

कुछ साल पहले ऑस्टिन थ्योरी और द रॉक का एक खास सैगमेंट हुआ था. वहां पर रॉक ने थ्योरी का बुरा हाल किया था. थ्योरी को भी कंपनी द्वारा आगे पुश दिया जा सकता है. इस वजह से ही वो पॉल हेमन के साथ काम कर रहे हैं. थ्योरी भी द रॉक को रिटायर कर सकते हैं.

विज्ञापन

ट्रिक विलियम्स

ट्रिक विलियम्स11 / 11

ट्रिक विलियम्स को मेन रोस्टर में आए हुए अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं. उनकी फैन-फॉलोइंग बढ़ती जा रही है. फ्यूचर में उनका वर्ल्ड चैंपियन बनना पक्का है. आगे जाकर वो भी द रॉक को रिटायर कर सकते हैं. उन्हें ट्रिपल एच बड़ा मौका दे सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन