10 WWE स्टार्स जो Brock Lesnar को कर सकते हैं रिटायर, क्या Roman Reigns को मिलेगा मौका?

WWE की दुनिया में ब्रॉक लैसनर किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. लंबे समय से वो कंपनी में काम कर रहे हैं. उन्हें विंस मैकमैहन ने हमेशा तगड़ा पुश दिया. पॉल हेमन ने भी उन्हें सफलता दिलाई. आज हर कोई उनके साथ रिंग साझा करना चाहता है. लैसनर बतौर पार्ट-टाइमर काम करते हैं. इस वजह से कुछ ही मैच उनके होते हैं. लैसनर बहुत जल्द रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं. वो अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि उन्हें रिटायर कौन करेगा. यहां हम आपको पांच स्टार्स के बारे में बताएंगे जो उन्हें रिटायर कर सकते हैं.

WWE
1 / 11
कौन करेगा ब्रॉक लैसनर को रिटायर?

विज्ञापन

गुंथर

गुंथर2 / 11

गुंथर को WWE ने करियर किलर की उपाधि दे दी है. पिछले साल उन्होंने गोल्डबर्ग और जॉन सीना को रिटायर किया. मौजूदा समय में वो रोस्टर में सबसे बड़े हील के रूप में काम कर रहे हैं. फैंस गुंथर और लैसनर के बीच ड्रीम मैच का इंतजार भी कर रहे है. ऐसे में हो सकता है कि गुंथर ही द बीस्ट को रिटायर करें.

विज्ञापन

ब्रॉन ब्रेकर

ब्रॉन ब्रेकर3 / 11

ब्रॉन ब्रेकर WWE के उभरते हुए स्टार हैं. पिछले कुछ साल उनके लिए शानदार रहे हैं. आगे जाकर उनका वर्ल्ड चैंपियन बनना तय है. ब्रेकर एक ऐसे स्टार हैं जो ब्रॉक लैसनर को रिटायर कर सकते हैं. कंपनी उन्हें ये मौका दे सकती है.

जेकब फाटू

जेकब फाटू4 / 11

WWE द्वारा ब्रॉक लैसनर को रिटायर करने का मौका जेकब फाटू को भी दिया जा सकता है. फाटू ने अभी तक अपने काम से खूब वाहवाही लूटी है. उनका फ्यूचर में वर्ल्ड चैंपियन बनना तय है. कंपनी द्वारा धीरे-धीरे उन्हें पुश दिया जा रहा है.

विज्ञापन

ओबा फेमी

ओबा फेमी5 / 11

ओबा फेमी कंपनी के उभरते स्टार हैं. NXT में उन्होंने अपना पहले जलवा दिखाया. अब वो मेन रोस्टर में भी दबदबा बना रहे हैं. WWE उनका खूब प्रचार कर रही है. आगे जाकर वो भी ब्रॉक लैसनर को रिटायर कर सकते हैं.

जे'वॉन एवंस

जे'वॉन एवंस6 / 11

जे'वॉन एवंस की प्रतिभा को देखते हुए WWE ने उनकी बहुत जल्दी मेन रोस्टर में एंट्री करा दी. रिंग में उनके हाई-फ्लाइंग मूव्स को सभी पसंद करते हैं. WWE उन्हें भी ब्रॉक लैसनर को रिटायर करने का मौका दे सकती है. इसकी बहुत ज्यादा संभावनाएं हैं.

विज्ञापन

रोमन रेंस

रोमन रेंस7 / 11

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर का इतिहास काफी तगड़ा रहा है. दोनों की राइवलरी को आज भी याद किया जाता है. रोमन भी एक ऐसे रेसलर हैं जो लैसनर को रिटायर कर सकते हैं. हर कोई इनके बीच अंतिम मैच को जरूर पसंद करेगा.

कोडी रोड्स

कोडी रोड्स8 / 11

कुछ साल पहले कोडी रोड्स और ब्रॉक लैसनर की जबरदस्त राइवलरी रही थी. इनके बीच तीन मैच हुआ था. दो में कोडी  और एक में लैसनर ने जीत हासिल की. कोडी भी लैसनर को रिटायर कर सकते हैं. कंपनी उन्हें बड़ा मौका दे सकती है.

विज्ञापन

ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर9 / 11

ड्रू मैकइंटायर एक ऐसे रेसलर हैं जो ब्रॉक लैसनर को रिटायर करना डिजर्व करते हैं. मैकइंटायर ने पिछले कुछ सालों में जबरदस्त प्रदर्शन कर खुद को साबित किया है. कंपनी ने उन्हें चैंपियन भी बनाया है. मैकइंटायर को जरूर मौका दिया जाना चाहिए.

सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस10 / 11

सैथ रॉलिंस और ब्रॉक लैसनर का इतिहास भी काफी पुराना है. दोनों के बीच तगड़े मुकाबले हो चुके हैं. रॉलिंस भी लैसनर को रिटायर करने के हकदार हैं. कंपनी उन्हें मौका दे सकती है. दोनों के बीच मुकाबला देखना फैंस जरूर पसंद करेंगे.

विज्ञापन

ब्रॉन्सन रीड

ब्रॉन्सन रीड11 / 11

ब्रॉन्सन रीड के लिए 2025 जबरदस्त रहा. रोमन रेंस के साथ उनकी राइवलरी रही थी. रीड ने रेंस को पिन कर सभी को चौंका दिया था. रीड भी ब्रॉक लैसनर को रिटायर करने का माद्दा रखते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन