Numerology: किस्मत के धनी होते हैं इस मूलांक के जातक, एक दरवाजा बंद हुआ, तो तुरंत खुल जाता है दूसरा द्वार

Numerology Number 3 Meaning: अंक ज्योतिष के अनुसार, आप व्यक्ति के मूलांक के जरिए उसके भविष्य बारे में विस्तार से बता सकते हैं. अगर आपको भी जानना है कि कौन सा मूलांक सबसे ज्यादा भाग्यशाली होता है, तो इन बातों पर गौर जरूर करें.

_mulank 3 lucky number
1 / 7
_mulank 3 lucky number

कुछ चीजों पर ध्यान देने से आपको अंक ज्योतिष से जुड़े कई रहस्य अपने आप पता चलने लगेंगे. यह व्यक्ति के भूत, वर्तमान और भविष्य तीनों के बारे में विस्तार से बता सकते हैं. आइए जानते हैं.  

विज्ञापन

अंक ज्योतिष के अनुसार

अंक ज्योतिष के अनुसार2 / 7

न्यूमरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष में हर व्यक्ति का जन्म मूलांक तय करता है. मूलांक 3 वाले लोग किस्मत के सच्चे धनी माने जाते हैं. वे खुशमिजाज, रचनात्मक और जीवन की हर मुश्किल को आसानी से पार कर लेते हैं. अगर उनके लिए एक रास्ता बंद हो जाए, तो दूसरा रास्ता तुरंत खुल जाता है.

विज्ञापन

कौन सा है मूलांक?

कौन सा है मूलांक?3 / 7

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है, ऐसे लोगों का मूलांक 3 कहलाता है. इन लोगों पर बृहस्पति देव की विशेष कृपा होती है. जन्मतिथि के अनुसार आप अपने या दूसरों से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता लगा सकते हैं.

व्यक्तित्व की खासियत

 व्यक्तित्व की खासियत4 / 7

मूलांक 3 के लोग बहुत ही मिलनसार और बातूनी होते हैं. वे दूसरों को अपनी बातों से आसानी से प्रभावित कर लेते हैं. इनमें रचनात्मकता भरपूर होती है. लेखन, अभिनय, संगीत, कला या व्यापार के क्षेत्र में ये लोग अच्छी सफलता पाते हैं. इनका स्वभाव हल्का-फुल्का रहता है, इसलिए आसपास का माहौल हमेशा खुशहाल बना रहता है.

विज्ञापन

किस्मत और सफलता का राज

किस्मत और सफलता का राज5 / 7

मूलांक 3 वाले जातकों की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वे कभी हार नहीं मानते. एक दरवाजा बंद हुआ तो दूसरा द्वार तुरंत खुल जाता है. उनकी सकारात्मक सोच उन्हें हर मुश्किल से निकालती है. व्यवसाय में ये नए-नए आइडिया लेकर आते हैं. नौकरी में तरक्की तेजी से होती है. दोस्तों और परिवार का साथ इन्हें हमेशा मिलता है. शादी-विवाह के मामले में भी इनकी जिंदगी आमतौर पर सुखमय रहती है.

चुनौतियाँ और समाधान

चुनौतियाँ और समाधान6 / 7

हर अंक की तरह मूलांक 3 में भी कुछ कमजोरियाँ होती हैं. कभी-कभी ये लोग ज्यादा खर्च कर देते हैं या एक काम से दूसरे काम पर ध्यान बंटा लेते हैं. इससे कुछ परेशानी हो सकती. समाधान यह है कि उन्हें अनुशासन बनाए रखना चाहिए. रोजाना ध्यान या प्रार्थना करने से उनकी ऊर्जा केंद्रित रहती है. पीला रंग इनके लिए शुभ है. गुरुवार का दिन खास महत्व रखता है.

विज्ञापन

करियर में मिलती है सफलता

 करियर में मिलती है सफलता7 / 7

इन जातकों को तगड़ी सफलता मिलती है, धन, खुशमिजाज और सकारात्मक सोंच इन जातकों को ऊंचा मुकाम हासिल करवाती है. अगर जीवन में कोई दरवाजा बंद हो जाए, तो चिंता न करें. बस विश्वास रखें, दूसरा द्वार जरूर खुलेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन