Kitchen Vastu Tips: किचन के ये 6 मसाले आपको बना सकते है अमीर, जानें ग्रहों से संबंध और अचूक ज्योतिषीय उपाय
Kitchen Vastu Tips: ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में किचन में रखे कुछ पारंपरिक मसालों को बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि ये ग्रहों को मजबूत कर धन, बरकत और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं। आइए जानते हैं, वे 6 मसाले कौन-से हैं, जिनके उपाय अचूक होते हैं?

किचन मसाला ज्योतिष-वास्तु टिप्स
2 / 8Kitchen Vastu Tips: क्या आप जानते हैं, हमारे घर की रसोई घर यानी किचन सिर्फ खाना बनाने की जगह नहीं, बल्कि सुख-समृद्धि का केंद्र भी है. हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, यहां देवी अन्नपूर्णा का वास होता है. वहीं, वास्तु और ज्योत।ष के अनुसार किचन में रखे कुछ मसाले किस्मत बदल सकते हैं. ये आम पारंपरिक मसाले हैं, जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि ग्रहों को मजबूत कर धन-बरकत भी लाते हैं. आइए जानते हैं, ज्योतिष और वास्तु महत्व के ऐसे 6 मसालों के बारे में जिनके अचूक उपाय धन बरसा सकते हैं.
हल्दी - बुध और बृहस्पति
3 / 8हल्दी सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि की प्रतीक है. इसका संबंध बुध और बृहस्पति से है. ज्योतिष उपाय: घर के मुख्य द्वार पर हल्दी से स्वास्तिक बनाएं. नियम: हल्दी का डिब्बा कभी पूरी तरह खाली न होने दें.
लौंग - राहु-केतु शांति
4 / 8लौंग नकारात्मक ऊर्जा और नजर दोष दूर करती है. यह राहु और केतु को शांत करती है. ज्योतिष उपाय: शनिवार को लोबान के साथ 2 लौंग जलाकर घर में धुआं करें. नियम: हमेशा साबुत और फूल वाली लौंग का इस्तेमाल करें.
हरी इलायची - शुक्र की कृपा
5 / 8हरी इलायची धन, आकर्षण और सुख-समृद्धि लाती है. इसका संबंध शुक्र से है। ज्योतिष उपाय: शुक्रवार को पर्स में 5 इलायची रखें. नियम: इसे साफ और बंद डिब्बे में रखें.
तेजपत्ता - सफलता का द्वार
6 / 8तेजपत्ता तरक्की के बंद रास्ते खोलता है. यह बृहस्पति को मजबूत करता है. ज्योतिष उपाय: तेजपत्ता पर अपनी इच्छा लिखकर जला दें. नियम: टूटा हुआ तेजपत्ता उपायों में न इस्तेमाल करें.
जायफल - आर्थिक तंगी दूर
7 / 8जायफल पैसों की किल्लत समाप्त करता है. यह शनि और राहु को संतुलित करता है. ज्योतिष उपाय: जायफल क। लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखें. नियम: किचन के उत्तर-पूर्व कोने में रखना शुभ है.
दालचीनी - अचानक धन लाभ
8 / 8दालचीनी व्यापार और नौकरी में उन्नति लाती है. यह सूर्य और मंगल को मजबूत करती है. ज्योतिष उपाय: दालचीनी पाउडर को मुख्य द्वार पर अंदर फूंक मारकर उड़ाएं. नियम: कांच के बर्तन में रखना सबसे अच्छा है.