Ganesh Chaturthi 2026: गणेशोत्सव पर बप्पा को अर्पित करें ये प्रिय भोग, बना रहेगा गणेश जी का आशीर्वाद
Ganesh Chaturthi 2026: गणेश जी की पूजा-अर्चना के लिए गणेश चतुर्थी का पर्व बेहद खास होता है. इसे गणेश जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. गणेश चतुर्थी के अवसर पर भक्त बप्पा को उनके प्रिय भोग अर्पित कर सकते हैं.

Ganesh Chaturthi 2026 Kab Hai: भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है. गणेश चतुर्थी 14 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी. गणपति विसर्जन 25 सितंबर को होगा. आप इस दौरान गणेश जी को अलग-अलग भोग लगा सकते हैं.
बप्पा को लगाएं इन चीजों का भोग
2 / 7गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए आप उन्हें अलग-अलग प्रकार के भोग लगा सकते हैं. गणेश जी को उनके प्रिय भोग लगाकर आप अनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं. आइये बप्पा के इन प्रिय भोग के बारे में यहां विस्तार से जानते हैं.
मोदक
3 / 7गणेश जी को मुख्य रूप से मोदक का भोग लगाया जाता है. आप गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा को मोदक चढ़ाएं. मोदक का भोग लगाने से आपके ऊपर बप्पा का आशीर्वाद बना रहेगा. ये भी पढ़ें - Ganesh Chaturthi 2026 Date: 14 या 15 सितंबर, कब है गणेश चतुर्थी? जानें स्थापना दिवस से लेकर विसर्जन तक की तारीख
मोतीचूर के लड्डू
4 / 7बप्पा को मोतीचूर के लड्डू अति प्रिय हैं. भक्त गणेश चतुर्थी के अवसर पर उन्हें मोतीचूर के लड्डू चढ़ा सकते हैं. मान्यताओं के अनुसार, मोतीचूर के लड्डू बप्पा के साथ ही उनके वाहन मूषकराज को भी प्रिय है.
श्रीखंड
5 / 7गणेश जी को श्रीखंड का भोग अत्यंत प्रिय माना जाता है. यह महाराष्ट्र और गुजरात की पारंपरिक मिठाई है. केसर, दही, मेवे और चीनी के साथ इसे तैयार किया जाता है. भक्त गणेश जी को इसका भोग लगा सकते हैं.
पूरन पोली
6 / 7गणेश चतुर्थी का उत्सव खासतौर पर महाराष्ट्र में मनाया जाता है. वहां बप्पा को पूरन पोली का भोग लगाते हैं. पूरन पोली चने की दाल और गुड़ के साथ बनाई जाती है. यह गणेश जी के प्रिय भोग में से एक है. ये भी पढ़ें - Radha Ashtami 2026: जन्माष्टमी के बाद जरूर करें राधा अष्टमी व्रत, जानिए तारीख और राधा रानी की पूजा विधि
नारियल लड्डू
7 / 7गणेश जी की पूजा में आपको उन्हें नारियल के लड्डू का भोग लगाना चाहिए. नारियल के लड्डू गणेश जी को प्रिय हैं. (All Photo Credit- Social Media|AI) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.