Chanakya Niti: छात्रों की असफलता का कारण बनती हैं ये 4 आदतें, कामयाबी के लिए करें इनका त्याग

Chanakya Niti Quotes: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कई बातों के बारे में बताया है. छात्रों के लिए कई नीतियों का जिक्र मिलता है. छात्र जीवन में कई बुरी आदतों के कारण असफलता का सामना करना पड़ता है. छात्रों को सफलता के लिए इन नीतियों को अपनाना चाहिए.

CHANKAYA NITI.jpg
1 / 6
Chanakya Niti for students bright future

Chanakya Niti for Students: छात्र जीवन में कई बुरी आदतों से दूरी बना लेना अच्छा होता है. वरना इनके कारण जीवन में आगे बढ़ने और सफलता हासिल करने में कठिनाई होती है. आइये आचार्य चाणक्य की इन सीख के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

क्रोध का करें त्याग

क्रोध का करें त्याग2 / 6

क्रोध करना छात्रों के लिए अच्छा नहीं होता है. गुस्से के कारण कई बार काम बिगड़ सकते हैं. जीवन में सफलता हासिल करने के लिए छात्रों को गुस्सा त्याग देना चाहिए. छात्रों को हर परिस्थिति में शांत मन से सोच-विचार कर फैसला लेना चाहिए.

विज्ञापन

नींद और आलस से दूरी

नींद और आलस से दूरी3 / 6

छात्र को जीवन में सफल होने और आगे बढ़ने के लिए नींद और आलस का त्याग करना चाहिए. आलस व्यक्ति का सबसे बड़ा शत्रु होता है. आलसी व्यक्ति जीवन में सफलता हासिल नहीं कर पाता है. ऐसे में छात्रों को आलस का त्याग कर मेहनत करनी चाहिए.

लालच का करें त्याग

लालच का करें त्याग4 / 6

छात्रों के लिए लोभ-लालच करना अच्छा नहीं होता है. हर छात्र को लालच का त्याग करना चाहिए. लालची व्यक्ति जीवन में कभी सफल नहीं होता है. ऐसे व्यक्ति की बुरी हालत हो जाती है. लालच में व्यक्ति अपना समय नष्ट कर देता है.

विज्ञापन

श्रृंगार का त्याग करें

श्रृंगार का त्याग करें5 / 6

अगर छात्र श्रृंगार पर ध्यान देता है यानी सजने-संवारने की अधिक चाह रखता है, तो वह जीवन में सफल नहीं हो पाता है. छात्र को सफल होने के लिए शारीरिक सुंदरता से ज्यादा अपने गुणों और ज्ञान पर काम करना चाहिए. श्रृंगार की इच्छा का त्याग करना चाहिए.

चाणक्य नीति

चाणक्य नीति6 / 6

जीवन में सफलता के लिए आपको इन सभी बुरी आदतों का त्याग कर देना चाहिए. ऐसा करने से आपको जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन