Swapna Shastra: क्या सावन में आपको भी आते हैं ऐसे सपने? भोलेनाथ की कृपा का होता है संकेत
Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र में सभी सपनों से जुड़े अर्थ के बारे में बताया गया है. सावन महीने में कई शुभ सपने आते हैं, जो भगवान शिव की कृपा प्राप्त होने की ओर इशारा करते हैं. यह सपने भोलेनाथ के आशीर्वाद का संकेत होते हैं.

Lucky Dreams in Sawan: सावन महीने की शुरुआत 30 जुलाई को हो चुकी है. इसका समापन 28 अगस्त को होगा. इस दौरान सावन में इन 5 प्रकार के सपने आना बेहद शुभ माना जाता है. चलिए जानते हैं सावन में कैसे सपने आना भगवान शिव की कृपा का संकेत होता है.
शिवलिंग देखना
2 / 6अगर आप सपने में शिवलिंग के दर्शन करते हैं, तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है. सपने में शिवलिंग पर दूध और जल से अभिषेक करते हुए देखना आपकी मनोकामना पूर्ण होने का संकेत होता है.
शिव जी के दर्शन
3 / 6सपने में भगवान शिव के दर्शन होना बेहद शुभकारी होता है. यह महादेव के आशीर्वाद का संकेत होता है. महादेव का सपने में आने का अर्थ है कि, आपके जीवन से परेशानियों का अंत होने वाला है.
नंदी महाराज के दर्शन
4 / 6शिव जी की सवारी नंदी महाराज को माना जाता है. सावन महीने में सपने में नंदी महाराज के दर्शन करना या नंदी पर बैठे हुए शिव जी के दर्शन शुभ होते हैं. इस प्रकार का सपना आना जीवन में सुख-शांति और काम में सफलता मिलने की ओर इशारा करता है. यह महादेव की कृपा दृष्टि का संकेत है.
नदी में स्नान करने का सपना
5 / 6सावन के महीने में लोग गंगा स्नान के लिए जाते हैं. सावन के पावन महीने में आप सपने गंगा या नदियों के दर्शन करते हैं. खुद को नदी में स्नान करता देखते हैं, तो यह मन की शुद्धि और परेशानियों से राहत का संकेत होता है. इस प्रकार का सपना आना बेहद शुभ होता है.
सपने में त्रिशूल देखना
6 / 6महादेव का प्रमुख अस्त्र त्रिशूल है. अगर आप सपने में त्रिशूल देखते हैं, तो यह बेहद शुभ और मंगलकारी माना जाता है. यह आपके जीवन में चल रही बाधाओं से मुक्ति का संकेत होता है. यह सपना पुरानी समस्याओं के खत्म होने और सफलता की ओर इशारा करता है. (All Photo Credit- Social Media and AI) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्याओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.