Chanakya Niti: जीवन बर्बाद कर सकती है छोटी सी गलती, भूलकर भी इन 5 जगहों पर न जाएं, वरना...
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कई बातों के बारे में बताया है. जीवन को खुशहाल बनाने और मुश्किलों से बचे रहने के लिए चाणक्य की इन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

Chanakya Niti Quotes: चाणक्य नीति के अनुसार, कई जगहों पर जाना इंसान के लिए मुश्किलों का कारण बन सकता है. इसके कारण व्यक्ति का जीवन बर्बाद हो सकता है. चलिए आचार्य चाणक्य नीतिशास्त्र के अनुसार, इसके बारे में जानते हैं.
चाणक्य नीति श्लोक
2 / 7इंसान को किन स्थानों पर नहीं जाना चाहिए, इसके बारे में 'यस्मिन् देशे न सम्मानो न वृत्तिर्न च बान्धवाः।न च विद्यागमोऽप्यस्ति वासस्तत्र न कारयेत्' चाणक्य नीति के इस श्लोक से समझ सकते हैं. इस श्लोक में उन 5 स्थानों के बारे में बताया है, जहां जाने से तरक्की प्रभावित होती है और नुकसान होता है.
जहां सम्मान न हो
3 / 7अगर किसी स्थान पर आपके सम्मान और स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई जाती है, तो ऐसे स्थान पर नहीं जाना चाहिए. किसी स्थान पर आपका अपमान होता है वहां नहीं जाएं. ऐसे माहौल में रहना आपके लिए अच्छा नहीं होता है.
संस्कारहीन स्थान
4 / 7किसी स्थान पर लोगों के अंदर संस्कार नहीं है. लोग झूठे और धोखा देने वाली प्रवृत्ति के होते हैं, तो वहां न जाएं. ऐसे लोगों के पास जाने से आपको मानसिक और आर्थिक नुकसान हो सकता है. ये भी पढ़ें - Sawan Somwar 2026: शिव जी की आरती के बिना अधूरा है सावन सोमवार का व्रत, यहां पढ़ें Shiv Aarti Lyrics
कोई अपना न हो
5 / 7किसी स्थान पर अगर कोई अपना नहीं है, तो वहां जाने से बचना चाहिए. आपको यहां कोई मुश्किल का सामना करना पड़ता है, तो आपके साथ कोई खड़ा नहीं होगा. अनजान स्थान पर जाने से बचना चाहिए.
शिक्षा का अभाव
6 / 7किसी स्थान पर शिक्षा का अभाव है, वहां न जाएं. अगर कहीं शिक्षा का महत्व न दिया जाएं और ज्ञान अर्जित करने के अवसर न मिलें. ऐसे स्थान पर जाने से परहेज करें. ये भी पढ़ें - Shiv Puja Mahasanyog: आज बन रहा महादेव की पूजा का महासंयोग, बेहद खास है दिन, यहां जानिए पूजन विधि और शुभ मुहूर्त
जहां रोजगार न हो
7 / 7व्यक्ति को जीवनयापन के लिए रोजगार बहुत ही जरूरी होता है. अगर किसी स्थान पर रोजगार के अवसर नहीं हैं, तो वहां जाने से बचना चाहिए. यहां पर आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. (All Photo Credit- Social Media and AI) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.