Shaniwar Ke Upay: जीवन में चल रही परेशानियों को दूर करेंगे शनिदेव, शनिवार के दिन जरूर करें ये 5 उपाय

Shaniwar Ke Upay: शनिदेव के नाराज होने पर व्यक्ति को जीवन में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. शनि दोष के कारण जीवन परेशानियों से घिर जाता है. ऐसे में आपको कई उपायों को करना चाहिए. आइये इन उपायों के बारे में जानते हैं.

Untitled design
1 / 7
शनिवार के दिन करें ये खास उपाय (Pic Credit - AI)

Saturday Remedies in Hindi: शनिवार का दिन शनिदेव की पूजा के लिए समर्पित होता है. आप शनिवार के दिन यहां बताए उपायों को करके शनि दोष से मुक्ति पा सकते हैं. उपायों को करने से शनिदेव की कृपा से जीवन के कष्ट दूर होते हैं.

विज्ञापन

शनिदेव का प्रभाव

शनिदेव का प्रभाव2 / 7

शनिदेव को अच्छे और बुरे कर्मों का फल देने वाला ग्रह माना जाता है. शनिदेव अनुशासन की सीख देते हैं. शनिदेव को कर्मफल दाता और न्याय का देवता माना जाता है. आप कई उपायों को करके शनि की ढैय्या, साढ़ेसाती और शनि दोष को दूर कर सकते हैं.

विज्ञापन

सरसों के तेल का दिन

सरसों के तेल का दिन3 / 7

शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करना बहुत ही अच्छा होता है. आप सरसों के तेल में अपनी छाया देखकर इसे मंदिर में दान करें. ऐसा करने से जीवन से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. ये भी पढ़ें - Bhadrapad Purnima 2026: आज है भाद्रपद पूर्णिमा, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और चन्द्रोदय का समय

पीपल के पेड़ की पूजा

पीपल के पेड़ की पूजा4 / 7

पीपल के पेड़ को पूजनीय और पवित्र माना जाता है. शनिवार के दिन पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने और पूजा करने से लाभ मिलता है. इसके साथ ही आपको पीपल के पेड़ की 7 बार परिक्रमा करनी चाहिए.

विज्ञापन

दान-पुण्य का काम

दान-पुण्य का काम5 / 7

शनिदेव व्यक्ति को कर्मों का फल देते है. ऐसे में शनिवार के दिन दान-पुण्य करने से शुभ कर्मों का फल मिलता है. शनिवार के दिन काले तिल, काली उड़द, कंबल, छाता और जूते का दान करना चाहिए. ये भी पढ़ें - Shukraditya Rajyog 2026: 17 अक्टूबर से चमक सकता है इन 4 राशियों का भाग्य, शुक्रादित्य राजयोग से बनेंगे धनलाभ के योग

शमी के पेड़ की पूजा

शमी के पेड़ की पूजा6 / 7

शमी के पेड़ की पूजा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है. शनिवार के दिन शमी के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. हर शनिवार इस उपाय को करने से जीवन में चल रही मुश्किलों से राहत मिलेगी.

विज्ञापन

हनुमान जी की भक्ति

हनुमान जी की भक्ति7 / 7

शनिदेव ने हनुमान जी को वरदान दिया था कि हनुमान जी के भक्तों को शनि की पीड़ा परेशान नहीं करेगी. ऐसे में शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने और उनकी भक्ति करने से शनि दोष से राहत मिलती है. (All Photo Credit- Social Media|AI) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन