kharmas 2026: खरमास शुरू, ये 3 राशियां रहेंगी परेशान, जानें 14 अप्रैल तक किन कामों को करने से बचें
kharmas 2026: मीन राशि में सूर्य ग्रह के गोचर करते ही खरमास का आरंभ हो गया है, जो करीब एक महीने तक चलेगा. यहां पर आप खरमास की सही तिथि, समय, महत्व, नियम और राशिफल के बारे में जान सकते हैं.

आज 15 मार्च 2026 से खरमास का आरंभ हो गया है, जो कि 14 अप्रैल 2026 तक चलेगा. इस दौरान सूर्य ग्रह की ऊर्जा मंद रहेगी. हालांकि, इस दौरान सूर्य गोचर का अशुभ प्रभाव भी कई राशियों के जीवन पर पड़ेगा, जिसके कारण उनके तनाव में रहने की संभावना है. चलिए जानते हैं खरमास का समय किन 3 राशियों के लिए भारी रहेगा. (Image Credit- News24 Graphics)
खरमास का सही समय
2 / 6बता दें कि सूर्य ग्रह ने आज 15 मार्च 2026 की सुबह 01:08 मिनट पर मीन राशि में गोचर किया है, जहां पर वह 14 अप्रैल 2026 की सुबह 09:38 मिनट तक रहेंगे. इन करीब 30 दिनों तक ही खरमास रहेगा, जिसे अशुभ माना जाता है. (Image Credit- Freepik)
खरमास अशुभ क्यों है?
3 / 6धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, खरमास का प्रत्येक दिन अशुभ होता है क्योंकि इस दौरान सूर्य ग्रह की स्थिति बेहद कमजोर हो जाती है. ऐसे में शुभ व मांगलिक कार्यों के लिए आवश्यक ऊर्जा का संचार नहीं होता है. (Image Credit- Freepik)
खरमास में क्या नहीं करना चाहिए?
4 / 6मान्यता है कि खरमास में सगाई, विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और नामकरण आदि मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं. इसके अलावा घर-दुकान का निर्माण और किसी भी तरह के नए काम की शुरुआत करने से बचना चाहिए. (Image Credit- Freepik)
खरमास में शॉपिंग कर सकते हैं या नहीं?
5 / 6खरमास में सामान्य व रोजाना में इस्तेमाल होने वाली घरेलू चीजों की खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन संपत्ति, वाहन व आभूषण को खरीदने से बचना चाहिए. (Image Credit- Pinterest)
किन 3 राशियों के लिए शुभ है खरमास?
6 / 6ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, तुला राशि (Libra), धनु राशि (Sagittarius) और मकर राशि (Capricorn) वालों के लिए खरमास का करीब 1 महीना अच्छा नहीं रहेगा. इस दौरान न सिर्फ आपको पैसों की कमी का सामना करना पड़ेगा, बल्कि रिश्ते भी प्रभावित हो सकते हैं. साथ ही मामूली बीमारियां भी आपको घेर सकती हैं. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (Photo Credit- Social Media)



















