गर्लफ्रेंड को परिवार से मिलाने का कब होता है सही समय? जान गए ये ट्रिक तो बन जाएगी बात

किसी भी रिश्ते में प्यार और समझदारी का संतुलन सबसे जरूरी होता है. लेकिन अक्सर हर युवा के मन में एक सवाल जरूर आता है कि आखिर अपनी गर्लफ्रेंड को अपनी फैमिली से कब और कैसे मिलवाया जाए. वहीं, जल्दबाजी में लिया गया फैसला रिश्ते को मुश्किल में डाल सकता है तो वहीं, सही समय पर लिया गया फैसला आपके रिश्ते को पहले से और मजबूत कर सकता है.

love tricks
1 / 8

विज्ञापन

जान लें ये ट्रिक्स

जान लें ये ट्रिक्स2 / 8

आज हम आपको बताएंगे कि कौन से ऐसे तरीके और ट्रिक्स हैं जिन्हें अपनाकर और सही परिस्थितियों का फायदा उठा कर सही समय पर घरवालों को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलवाया जा सकता है.

विज्ञापन

एक-दूसरे की भावनाओं को समझें

एक-दूसरे की भावनाओं को समझें3 / 8

जब कोई भी रिश्ता 6 महीने या फिर 1 साल या उससे ज्यादा समय तक चलता है तो ऐसे में एक-दूसरे की आदतों, सोच और व्यवहार को आप आसानी से समझ पाते हैं. इस समय छोटी-छोटी परेशानियों और आप दोनों की खुशियों का अनुभव रिश्ते को असली रूप में दिखाता है. तो ऐसे में अगर आप बिना समय लिए घरवालों से मिलवा देते हैं तो आपके रिश्ते में तनाव और अनबन बढ़ सकती है. इसलिए आप दोनों को अपने रिश्ते में समय देना चाहिए जिससे आप दोनों एक-दूसरे की फीलिंग और भावनाओं को बेहतर समझ पाएंगे.

रिश्ते की मजबूती और भविष्य की योजना

रिश्ते की मजबूती और भविष्य की योजना4 / 8

अगर आपका रिश्ता सिर्फ डेटिंग या साथ समय बिताने तक सीमित है, तो घरवालों से मिलवाने का फैसला जल्दबाजी में नहीं लेना चाहिए. जब तक रिश्ता भविष्य को लेकर स्पष्ट न हो और मजबूत न हो, तब तक घरवालों को इसमें इन्वॉल्व नहीं करना चाहिए. यही समझदारी है. ऐसा करने से लड़का और लड़की दोनों ही इस रिश्ते के बारे में बेहतर तरीके से सोचने और इसके लिए तैयार होने के लिए ज्यादा समय पाते हैं.

विज्ञापन

एक दूसरे की भावनाओं का करना चाहिए सम्मान

एक दूसरे की भावनाओं का करना चाहिए सम्मान5 / 8

किसी भी रिश्ते में फैसला लेने से पहले ये भी जरूरी है कि दोनों पार्टनर मानसिक रूप से इस रिश्ते के लिए तैयार हों. अगर पार्टनर तैयार नहीं है तो उस पर दबाव नहीं डालना चाहिए. क्योंकि ऐसा करने से आपका रिश्ता खतरे में पड़ सकता है. घरवालों से मिलवाना एक बड़ा कदम है, इसलिए इसे सहमति और समझदारी के साथ लेना चाहिए.

रिश्ते के उतार-चढ़ाव का रखें ध्यान

रिश्ते के उतार-चढ़ाव का रखें ध्यान6 / 8

अगर आपका रिश्ता अभी भी किसी तरह की बहस, ब्रेकअप या फिर किसी टॉपिक पर अनबन हो रही है तो ये किसी को अपने परिवार से मिलवाने का बिल्कुल भी अच्छा समय नहीं है. इस तरह का फैसला पार्टनर्स में और ज्यादा तनाव पैदा कर सकता है. पहले रिश्ते को स्थिर होने देना चाहिए ताकि जब आपका पार्टनर घर आए, तो माहौल सकारात्मक बन सके.

विज्ञापन

सही समय का करना चाहिए इंतजार

सही समय का करना चाहिए इंतजार7 / 8

पार्टनर्स को हमेशा सही समय का इंतजार करना चाहिए. अगर दोनों में से किसी के भी परिवार में किसी तरह का तनाव या फिर कोई परेशानी चल रही है तो ऐसे समय में ये कदम नहीं उठाना चाहिए . आपको पहले स्थिति को सामान्य और खुशहाल मौके का इंतजार करना चाहिए.

क्या कहता है अनुभव?

क्या कहता है अनुभव?8 / 8

असल जीवन में अक्सर देखा जाता है कि जो लोग अपने रिश्ते को समय देते हैं और सही परिस्थितियों का इंतजार करते हैं उनका ही रिश्ता लंबा चलता है. तो अनुभव के अनुसार, हमेशा अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए समय दें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन