कभी सोचा है! जब LPG में नहीं होती कोई गंध तो गैस लीक होने पर आती है किसकी दुर्गंध?

मध्य पूर्व में बढ़ते हुए तनाव के बीच एलपीजी सप्लाई को लेकर चिंताओं ने पूरे भारत में हलचल पैदा कर दी है. हालांकि इस संकट के बीच सरकार ने साफ किया है कि गैस, पेट्रोल या फिर डीजल की कोई भी कमी नहीं है लेकिन इसके बावजूद भी लोगों ने घर पर गैस सुरक्षा को लेकर ध्यान देना शुरू कर दिया है. आप जानते होंगे कि एलपीजी में कोई गंध नहीं होती है लेकिन इसके बाद भी जब भी कोई सिलेंडर लीक होता है तो उसमें एक अजीब सी गंध आती है, तो कभी आपने सोचा है कि जब एलपीजी की खुद की कोई गंध ही नहीं होती है तो फिर उसमें अजीब सी वो गंध क्यों आती है?

lpg gas leak reason
1 / 7

विज्ञापन

लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस में क्या होता है?

लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस में क्या होता है?2 / 7

आपको बता दें कि लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस प्रोपेन और ब्यूटेन का एक मिश्रण होती है. इसकी अपनी कोई प्राकृतिक गंध नहीं होती है. इसका मतलब है कि अपने शुद्ध रूप में गैस लीक होने पर लोगों को गैस लीक होने का बिल्कुल भी पता नहीं चलेगा.

विज्ञापन

गैस लीक होने पर क्यों आती है दुर्गंध?

गैस लीक होने पर क्यों आती है दुर्गंध?3 / 7

वहीं, जब गैस लीक होती है तो आपको जो दुर्गंध आती है वह एथिल मरकैप्टन नाम के रसायन की वजह से होती है. इस पदार्थ को जान बूझकर एलपीजी में मिलाया जाता है ताकि गैस लीक होने पर इसका तुरंत पता चल सके.

एथिल मरकैप्टन क्या होती है?

एथिल मरकैप्टन क्या होती है?4 / 7

एथिल मरकैप्टन का मिश्रण एक शुरुआती चेतावनी प्रणाली के रूप में काम करता है. वहीं, अब क्योंकि एलपीजी की अपनी कोई गंध नहीं होती है तो इस कारण यह रसायन इस बात को पक्का करता है कि जब भी गैस लीक हो तो लोगों को इसका पता आसानी से चल सके.

विज्ञापन

एथिल मरकैप्टन की गंध होती है बेहद तेज

एथिल मरकैप्टन की गंध होती है बेहद तेज5 / 7

आपको बता दें कि एथिल मरकैप्टन की गंध काफी तेज और तीखी होती है. यह अजीब गंध कोई संयोग नहीं है. इसे जानबूझ कर इस तरह से बनाया गया है ताकि लोगों का इसपर तुरंत ध्यान जाए.

इस रसायन में होता है सल्फर

इस रसायन में होता है सल्फर6 / 7

इस रसायन में सल्फर होता है. यह इसकी तेज गंध के लिए जिम्मेदार होता है. सल्फर यौगिक अपनी तीखी और अजीब तरह की गंध के लिए जाना जाता है.

विज्ञापन

आसानी से गैस लीक का चल जाता है पता

आसानी से गैस लीक का चल जाता है पता7 / 7

इस रसायन की सबसे महत्वपूर्ण विशेषताओं में से एक है इसका आसानी से पता चल जाना. इंसानी नाक इस महक के प्रति संवेदनशील होती है. यानी कि हवा में इसकी काफी कम मात्रा होने के बावजूद भी इसका आसानी से पता लगाया जा सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन