6 साल से कम उम्र के बच्चों को रंग-बिरंगे कपड़े पहनाने से क्यों बचना चाहिए? वरना उठानी पड़ सकती है बड़ी परेशानी
बच्चों के आकर्षक और रंग-बिरंगे कपड़े उनकी सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं. हालिया रिसर्च में सामने आए चौंकाने वाले तथ्यों ने माता-पिता की चिंता और सावधानी को काफी बढ़ा दिया है.

एक नई रिसर्च ने माता-पिता की नींद उड़ा दी है क्योंकि इसमें चमकीले और रंगीन कपड़ों को बच्चों के लिए बड़ा खतरा बताया गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि इन आकर्षक दिखने वाले लिबासों में ऐसे हानिकारक तत्व हो सकते हैं जो सीधे मासूमों की सेहत पर हमला करते हैं.
रिसर्च में डरावने खुलासे
2 / 6अमेरिकन केमिकल सोसाइटी की मीटिंग में पेश की गई रिपोर्ट के मुताबिक बाजार में बिकने वाले कई रंगीन कपड़ों में सुरक्षा सीमा से ज्यादा केमिकल मिले हैं. शोधकर्ताओं ने लैब में जब इन कपड़ों की जांच की तो पाया कि इनके भड़कीले रंगों को पक्का करने के लिए खतरनाक तत्वों का इस्तेमाल किया गया है.
किसने दी है यह चेतावनी?
3 / 6मरिअन यूनिवर्सिटी की केमिस्ट्री एक्सपर्ट कामिला डेवर्स ने इस पूरी रिसर्च का नेतृत्व किया है और अलग-अलग स्टोर्स के कपड़ों का बारीकी से अध्ययन किया है. उनकी टीम ने साफ किया है कि कुछ खास ब्रैंड्स और सस्ते फैशनेबल कपड़ों में मौजूद ये तत्व बच्चों के कोमल शरीर के लिए बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं.
छोटे बच्चों को ही ज्यादा खतरा क्यों है?
4 / 66 साल से कम उम्र के बच्चों की त्वचा बहुत नाजुक और संवेदनशील होती है जिस वजह से ये केमिकल आसानी से उनके शरीर में प्रवेश कर जाते हैं. इसके अलावा छोटे बच्चों की आदत होती है कि वे अक्सर अपने कपड़ों को मुंह में डाल लेते हैं जिससे ये जहर सीधे उनके पेट में पहुंच सकता है.
क्या है फास्ट फैशन का काला सच?
5 / 6आजकल बाजार में सस्ते और स्टाइलिश कपड़ों की बाढ़ आई हुई है जिसे फास्ट फैशन कहा जाता है लेकिन इनकी क्वालिटी अक्सर बहुत घटिया होती है. माता-पिता सिर्फ डिजाइन और चटक रंग देखकर कपड़े खरीद लेते हैं बिना यह सोचे कि वे अपने बच्चे की जान जोखिम में डाल रहे हैं.
क्या सावधानी बरतनी है जरूरी?
6 / 6बच्चों के लिए कपड़े चुनते समय सिर्फ दिखावे पर न जाएं बल्कि उनकी क्वालिटी और सुरक्षा को सबसे पहले चेक करें. रंगीन कपड़ों के बजाय हल्के और नेचुरल रंगों वाले सूती कपड़ों को प्राथमिकता देना ही समझदारी है ताकि आपके बच्चे की मुस्कान और सेहत दोनों सलामत रहें.


















