50 रुपए से शुरू होती है कुर्ती की कीमत, ये हैं भारत की सबसे सस्ती कपड़ा मार्केट्स
Cheapest Kurta Markets: गर्मियों में ज्यादातर कुर्तियां ही पहनी जाती हैं. ऐसे में अगर आप हर रोज कुर्तियां पहनने के लिए सस्ती मार्केट तलाश रही हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. हम भारत की मशहूर कुर्ती मार्केट के बारे में बता रहे हैं.

Wholesale Kurta Markets: गर्मियों के लिए अगर आप कम बजट में स्टाइलिश कुर्तियां खरीदना चाहते हैं तो भारत की कुछ मशहूर कपड़ा मार्केट्स आपके लिए किसी खजाने से कम नहीं हैं. यहां पर आपको हर कीमत में ट्रेंडी कुर्तियां, सूट और फैब्रिक बेहद सस्ते दामों में मिल जाते हैं. इतने सस्ते कि कुछ जगहों पर कुर्ती की कीमत सिर्फ 50 रुपए से शुरू हो जाती है. आइए भारत की सस्ती कपड़ा मार्केट्स के बारे में जानते हैं.
बापू बाजार, जयपुर
2 / 6राजस्थान का बापू बाजार अपने ट्रेडिशनल कपड़ों के लिए मशहूर है. यहां आपको सुंदर प्रिंट वाली कुर्तियां, बांधनी और जयपुरी सूट बहुत सस्ते दामों में मिल जाते हैं. यहां की क्वालिटी और डिजाइन दोनों ही लोगों को खूब पसंद आते हैं.
हिल रोड मार्केट, मुंबई
3 / 6मुंबई की हिल रोड मार्केट भी बजट शॉपिंग के लिए जानी जाती है. यहां आपको ट्रेंडी और फैशनेबल कुर्तियां, वेस्टर्न और ट्रेडिशनल आउटफिट्स काफी कम कीमत में मिलते हैं. कॉलेज स्टूडेंट्स के बीच यह मार्केट खास है.
सरोजिनी नगर मार्केट, दिल्ली
4 / 6दिल्ली की सरोजिनी नगर मार्केट सस्ती शॉपिंग के लिए सबसे ज्यादा फेमस है. यहां आपको एक्सपोर्ट सरप्लस कपड़े बहुत कम कीमत में मिल जाते हैं. कुर्तियां, टॉप्स और ड्रेस यहां 50 से 100 रुपए से शुरू हो जाते हैं.
जनपथ मार्केट, दिल्ली
5 / 6यह मार्केट वेस्टर्न कपड़ें के लिए बेस्ट है, जहां पर आपको सूट से ज्यादा कुर्तियां मिलेंगी. आप जीन्स से साथ वियर करने के लिए खरीद सकते हैं. बाकी टॉप और जरूरत का हर सामान आपको यहां पर मिलेगा.
शॉपिंग करते समय रखें ध्यान
6 / 6इन मार्केट्स में शॉपिंग करते वक्त मोलभाव जरूर करें, क्योंकि यहां कीमतें तय नहीं होतीं. साथ ही, कपड़े खरीदते समय उनकी क्वालिटी अच्छे से जांच लें ताकि बाद में पछताना ना पड़े.


















