कान के छेद बड़े होने पर क्या करें? बिना सर्जरी के काम आएंगे ये 5 टिप्स

Kaan Ka Ched Bada Hona: हैवी इयररिंग्स पहनने की वजह से कान के छेद बड़े हो जाते हैं. यह दिखने में बहुत ही बुरे लगते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सही देखभाल, हल्के इयररिंग और कुछ घरेलू उपायों से इसे काफी हद तक ठीक किया जा सकता है.

Kaan Ka Ched Bada Hona
1 / 6
10 सेकंड में कान के छेद को करें छोटा. Image Credit- Freepik

Earlobe Hole Size: कई महिलाओं को झुमके या इयररिंग पहनने का काफी शौक होता है. ऐसा करने से धीरे-धीरे कान के छेद बड़ा हो जाता है. आजकल यह समस्या बहुत ही आम हो गई है. जब छेद बहुत बड़ा हो जाता है तो इयररिंग ठीक से नहीं टिकती और कान की खूबसूरती भी कम हो जाती है. खास बात यह है कि हर बार सर्जरी कराना जरूरी नहीं होता, क्योंकि कुछ आसान घरेलू टिप्स की मदद से कान के छेद को काफी हद तक छोटा किया जा सकता है.

विज्ञापन

इयररिंग पहनना करें बंद

इयररिंग पहनना करें बंद 2 / 6

अगर आपका कान का छेद बड़ा हो गया है तो सबसे आप हैवी झुमके या बड़े इयररिंग पहनना बंद कर दें. कई बार वजन छेद को और ज्यादा खींच लेता है. कुछ हफ्तों तक हल्की बाली पहनें या कान को आराम दें.

विज्ञापन

मसाज करें

मसाज करें 3 / 6

आप कान के छेद की मसाज करें. इसके लिए एलोवेरा इस्तेमाल करें, क्योंकि यह स्किन को टाइट करने में मदद करता है. रोज रात को थोड़ा एलोवेरा जेल लें और कान के छेद के आसपास लगाएं.

विटामिन ई का इस्तेमाल

विटामिन ई का इस्तेमाल4 / 6

नारियल तेल और विटामिन E त्वचा को रिपेयर करने में मदद करते हैं. इसके लिए 2 बूंद नारियल तेल में विटामिन E कैप्सूल मिलाएं और कान के छेद पर हल्के हाथ से मसाज करें.

विज्ञापन

कान को साफ और इंफेक्शन-फ्री रखें

कान को साफ और इंफेक्शन-फ्री रखें 5 / 6

अगर कान के छेद में बार-बार इंफेक्शन होता है तो छेद और बड़ा हो सकता है. इसलिए कान को रोज साफ रखें और एंटीसेप्टिक लिक्विड से हल्की सफाई करें.

सिलिकॉन इयररिंग सपोर्ट आएंगे काम

सिलिकॉन इयररिंग सपोर्ट आएंगे काम6 / 6

मार्केट में सिलिकॉन इयररिंग सपोर्ट काफी मिलते हैं. इन्हें इयररिंग के पीछे लगाया जाता है. यह कान के छेद पर पड़ने वाले वजन को कम करते हैं और धीरे-धीरे छेद को बढ़ने से रोकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन