इस सिटी में 11 हजार साल से नहीं बुझा है चूल्हा, यूं ही नहीं कहलाता दुनिया का सबसे पुराना जिंदा शहर

जेरिको को दुनिया के सबसे पुराने लगातार बसे शहरों में गिना जाता है. करीब 11,000 साल पुराना ये शहर मानव सभ्यता की शुरुआत, खेती और बसावट की कहानी को आज भी जीवित रखे हुए है.

world oldest living city
1 / 6
Credit: AI

विज्ञापन

जेरिको- दुनिया का सबसे पुराना शहर

जेरिको- दुनिया का सबसे पुराना शहर2 / 6

जेरिको (Jericho) को दुनिया के सबसे पुराने लगातार बसे शहरों में गिना जाता है. यहां मानव बसावट करीब 9000 ईसा पूर्व से मानी जाती है, यानी ये शहर लगभग 11,000 साल पुराना है. पुरातत्वविदों ने यहां 20 से ज्यादा अलग-अलग काल की बस्तियों के अवशेष खोजे हैं. इससे पता चलता है कि जेरिको में लगातार सभ्यताएं आती-जाती रहीं, लेकिन शहर कभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ.

विज्ञापन

खेती और स्थायी जीवन की शुरुआत

खेती और स्थायी जीवन की शुरुआत3 / 6

जेरिको उन शुरुआती जगहों में से एक है जहां इंसानों ने घुमंतू जीवन छोड़कर स्थायी बसावट शुरू की. यहां गेहूं और जौ की खेती के सबूत मिले हैं, जो मानव सभ्यता के विकास में बड़ी क्रांति मानी जाती है.

दुनिया की पहली दीवार वाला शहर

दुनिया की पहली दीवार वाला शहर4 / 6

जेरिको को दुनिया का पहला किलेबंद शहर भी माना जाता है. यहां लगभग 8000 ईसा पूर्व में पत्थर की विशाल दीवार और टॉवर बनाए गए थे, जो सुरक्षा या बाढ़ से बचाव के लिए थे. ये शहर रेगिस्तान के बीच एक प्राकृतिक ओएसिस (जल स्रोत) के पास बसा है. यहां के मीठे पानी के झरनों ने हजारों साल तक लोगों को बसने के लिए आकर्षित किया.

विज्ञापन

धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व

धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व5 / 6

जेरिको का जिक्र बाइबिल में भी मिलता है, जहां इसे 'City of Palm Trees' कहा गया है. ये शहर कई धार्मिक और ऐतिहासिक घटनाओं से जुड़ा रहा है. इतना पुराना होने के बावजूद जेरिको आज भी आबाद है. ये फिलिस्तीन के वेस्ट बैंक इलाके में मौजूद एक आधुनिक शहर भी है, जहां हजारों लोग रहते हैं.  

यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल

यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल6 / 6

जेरिको का पुरातात्विक स्थल 'टेल एस-सुल्तान' को 2023 में यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल किया गया. इसे दुनिया का सबसे पुराना किलेबंद शहर माना जाता है. (All Photos Credit: Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन